|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

उत्तराखंड में अवैध खनन पर अब ड्रोन और एआई की नजर, रिमोट सेंसिंग प्रणाली से होगी 24 घंटे निगरानी

उत्तराखंड में अवैध और अत्यधिक खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सरकार ने अत्याधुनिक तकनीक का सहारा लिया है। भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय द्वारा ड्रोन, थर्मल कैमरे, डीजीपीएस सर्वे और एआई आधारित वेब-जीआई

NRI Post Hindi Desk · 94 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
उत्तराखंड में अवैध खनन पर अब ड्रोन और एआई की नजर, रिमोट सेंसिंग प्रणाली से होगी 24 घंटे निगरानी
📷 NRI Post Hindi Desk

उत्तराखंड में अवैध और अत्यधिक खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सरकार ने अत्याधुनिक तकनीक का सहारा लिया है। भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय द्वारा ड्रोन, थर्मल कैमरे, डीजीपीएस सर्वे और एआई आधारित वेब-जीआईएस पोर्टल की मदद से एक रिमोट सेंसिंग निगरानी प्रणाली विकसित की जा रही है। इस प्रणाली के तहत खनन क्षेत्रों की चौबीस घंटे निगरानी की जाएगी, जिससे निर्धारित सीमा से अधिक खनन और अवैध परिवहन पर सख्ती से रोक लगाई जा सकेगी। इस परियोजना के अंतर्गत देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर और ऊधम सिंह नगर में चार स्थानों पर ड्रोन इकाइयां तैनात की जाएंगी। ये ड्रोन रिमोट सेंसिंग और थर्मल कैमरों के माध्यम से दिन और रात दोनों समय खनन गतिविधियों की निगरानी करेंगे। इसके अलावा, प्रदेशभर में लगभग 900 स्थानों पर डीजीपीएस सर्वे किया जाएगा, जिससे खनन पट्टों की सीमाओं को डिजिटल रूप से चिह्नित कर स्थायी सीसी पिलर स्थापित किए जा सकेंगे। इस तकनीकी व्यवस्था से वास्तविक खनन क्षेत्र और स्वीकृत सीमा की सटीक पहचान संभव होगी, जिससे अवैध खनन की घटनाओं में कमी आएगी। साथ ही, एआई आधारित वेब-जीआईएस पोर्टल और मोबाइल एप विकसित किए जा रहे हैं, जो खनन क्षेत्रों में होने वाले बदलावों का पता लगाएंगे और निर्धारित सीमा से अधिक खनन होने पर स्वतः अलर्ट जारी करेंगे। इस प्रणाली से रायल्टी संग्रह की प्रक्रिया भी पारदर्शी और साक्ष्य आधारित होगी। खनन निदेशक राजपाल लेघा के अनुसार, प्रदेश में अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। यह तकनीकी व्यवस्था पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सतत एवं वैज्ञानिक खनन प्रबंधन को भी मजबूत करेगी। इस परियोजना को आईटीआई लिमिटेड के साथ मिलकर क्रियान्वित किया जा रहा है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!