उत्तराखंड परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए गए तीन दिवसीय विशेष अभियान में मनमानी करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में चालान किए हैं। 21 से 23 अगस्त तक चले इस अभियान में प्रदेश के देहरादून संभाग में कुल 2209 वाहनों के चालान किए गए, जबकि नियमों का उल्लंघन करने पर 157 वाहनों को बंद भी किया गया। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला के नेतृत्व में गठित 40 टीमों ने यह अभियान चलाया। इस दौरान सबसे अधिक कार्रवाई तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर की गई, जिसमें ओवरस्पीडिंग के 347 मामले पकड़े गए। इसके अलावा बिना हेलमेट वाहन चलाने के 239, ओवरलोडिंग के 194 और सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन खड़ा करने के 183 मामलों में चालान किए गए। मालवाहक वाहनों से ऊपर सामान लादकर ले जाने के 112 मामले भी सामने आए, जबकि नशे में वाहन चलाने वाले 11 चालक भी कार्रवाई की जद में आए। जिलों की बात करें तो हरिद्वार में सबसे अधिक 531 चालान किए गए और 36 वाहन बंद किए गए, जबकि रुड़की में 492 चालान के साथ 41 वाहन सीज हुए। ऋषिकेश में 442 चालान और 15 वाहन, देहरादून में 418 चालान और 38 वाहन बंद किए गए। टिहरी में 116 चालान व चार वाहन तथा उत्तरकाशी में 47 चालान व सात वाहनों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान भारी, मध्यम, हल्के मालवाहक वाहनों के साथ-साथ यात्री वाहनों की भी गहन जांच की गई। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें और अपने वाहनों को केवल सुरक्षित स्थानों पर ही खड़ा करें।
उत्तराखंड में सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा एक्शन: तीन दिन में 2209 वाहनों के चालान, 157 वाहन सीज
उत्तराखंड परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए गए तीन दिवसीय विशेष अभियान में मनमानी करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में चालान किए हैं। 21 से 23 अगस्त तक चले इस अभियान
NRI Post Hindi Desk · 93 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


