|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

उत्तराखंड में 15 अगस्त से बदलेंगे ट्रैफिक नियम: पहले उल्लंघन पर मिलेगी चेतावनी, दोबारा गलती पर लगेगा जुर्माना

उत्तराखंड में सड़क यातायात से जुड़े नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की मौजूदा व्यवस्था में 15 अगस्त से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। प्रदेश में इसी दिन से जन विश्वास अधिनियम लागू हो जाएगा, जिसके तहत मोटर य

NRI Post Hindi Desk · 103 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
उत्तराखंड में 15 अगस्त से बदलेंगे ट्रैफिक नियम: पहले उल्लंघन पर मिलेगी चेतावनी, दोबारा गलती पर लगेगा जुर्माना
📷 NRI Post Hindi Desk

उत्तराखंड में सड़क यातायात से जुड़े नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की मौजूदा व्यवस्था में 15 अगस्त से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। प्रदेश में इसी दिन से जन विश्वास अधिनियम लागू हो जाएगा, जिसके तहत मोटर यान अधिनियम में कई महत्वपूर्ण प्रावधानों को शामिल किया गया है। परिवहन विभाग ने इस अधिनियम को लागू करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। नए कानून के अनुसार अब पहली बार ट्रैफिक नियम तोड़ने पर सीधे दंड की जगह सिर्फ चेतावनी दी जाएगी, जबकि दूसरी या बाद की गलती पर 500 से 1500 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकेगा। वहीं, ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता को लेकर भी नियमों में ढील दी गई है, जिसके तहत अब लाइसेंस की अवधि समाप्त होने के बाद भी वह 30 दिनों तक प्रभावी रहेगा। इसके अतिरिक्त, लाइसेंस की समय सीमा समाप्त होने से एक वर्ष पहले किए गए नवीनीकरण आवेदन पर लाइसेंस मूल समाप्ति तिथि से ही नवीनीकृत माना जाएगा। नए अधिनियम में सड़क की खामियों से होने वाली दुर्घटनाओं में संबंधित प्राधिकरण, ठेकेदार या रियायतग्राही की जवाबदेही भी तय की गई है। यदि सड़क मानकों की अनदेखी के कारण किसी की मृत्यु या दिव्यांगता होती है तो संबंधित पर 50 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा, बिना परमिट व्यावसायिक वाहन चलाने पर पहली बार 10 हजार रुपये और दोबारा पकड़े जाने पर 20 हजार रुपये तक का जुर्माना निर्धारित किया गया है। प्रदूषण मानकों के उल्लंघन पर भी सख्त प्रावधान किए गए हैं, जिसमें 10 हजार रुपये तक का जुर्माना और तीन माह के लिए लाइसेंस से अयोग्यता शामिल है। वाहनों के हस्तांतरण की सूचना देने की अवधि को भी 14 दिन से बढ़ाकर 30 दिन कर दिया गया है, जिससे वाहन खरीदने और बेचने की प्रक्रिया में आसानी होगी। साथ ही मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण को अब आवेदन प्राप्त होने के 12 महीने के भीतर मामलों का निस्तारण करना अनिवार्य होगा।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!