रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को कहा कि पश्चिमी प्रतिबंधों के बीच रूस के साझेदार देशों, विशेष रूप से भारत में नॉर्दर्न सी रूट यानी उत्तरी समुद्री मार्ग पर सहयोग को लेकर दिलचस्पी तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने भारत को इस आर्कटिक शिपिंग मार्ग पर सहयोग में बढ़ती रुचि दिखाने वाले प्रमुख देशों में शामिल बताया है। समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन ने मिसाइल क्रूजर वार्याग पर पैसिफिक फ्लीट के कर्मियों की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस दौरान उन्होंने आर्कटिक क्षेत्र में बढ़ते कृत्रिम तनाव को लेकर चेतावनी भी दी, जिसका इशारा बाहरी ताकतों, खासकर नाटो विस्तार की गतिविधियों की ओर था। पुतिन ने स्पष्ट किया कि रूस हमेशा अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानून की सीमाओं के भीतर उत्तरी समुद्री मार्ग के फायदे साझा करने और सहयोग के लिए तैयार रहा है। उन्होंने कहा कि चीन और भारत जैसे बड़े साझेदार देश इस मुद्दे पर रूस के साथ सक्रिय रूप से चर्चा कर रहे हैं। पुतिन के अनुसार, भारत उन मुख्य देशों में शामिल है जो इस मार्ग पर सहयोग बढ़ाने में लगातार रुचि दिखा रहे हैं। इससे पहले पुतिन ने यूरोपीय संघ की ओर से रूस के तथाकथित शैडो फ्लीट को निशाना बनाने के प्रयासों पर कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी थी कि अगर यूरोपीय देशों ने रूसी व्यापारी जहाजों को जब्त किया तो इसे समुद्री डकैती माना जाएगा और रूस इसका मुंहतोड़ जवाब देगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रूस की जवाबी कार्रवाई केवल उन्हीं समुद्री क्षेत्रों तक सीमित नहीं रहेगी जहां जहाजों को रोका जाएगा, बल्कि यह कहीं भी की जा सकती है। गौरतलब है कि यूरोपीय संघ ने कच्चे तेल के निर्यात पर लगे पश्चिमी प्रतिबंधों को दरकिनार करने के संदेह में सैकड़ों रूसी जहाजों पर प्रतिबंध लगाए हैं और कई यूरोपीय देशों ने जांच के लिए जहाजों और चालक दल को हिरासत में भी लिया है। साथ ही, कई सरकारों ने प्रतिबंधों से बचने वाले जहाजों के खिलाफ और सख्त समुद्री प्रवर्तन नियम लागू करने के संकेत दिए हैं। इस भू-राजनीतिक तनाव के बीच पुतिन का भारत के प्रति यह बयान महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह वैश्विक व्यापार मार्गों में बदलाव और नई साझेदारियों की संभावना को दर्शाता है।
उत्तरी समुद्री मार्ग पर भारत का बढ़ता भरोसा, पुतिन बोले- साझेदारी के लिए तैयार हैं रूस
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को कहा कि पश्चिमी प्रतिबंधों के बीच रूस के साझेदार देशों, विशेष रूप से भारत में नॉर्दर्न सी रूट यानी उत्तरी समुद्री मार्ग पर सहयोग को लेकर दिलचस्पी तेजी से बढ
NRI Post Hindi Desk · 104 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





