|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

उत्तराखंड में फिर हेलिकॉप्टर हादसा, उड़ान भरने के दो मिनट बाद टूटा संपर्क, छह लोगों की मौत

उत्तराखंड में एक बार फिर एक हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया है। जोशीमठ और बद्रीनाथ क्षेत्र में हुई इस घटना में हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरने के महज़ दो मिनट बाद ही संपर्क टूट गया, और इस हादसे में छह लोगों

NRI Post Hindi Desk · 25 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

उत्तराखंड में एक बार फिर एक हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया है। जोशीमठ और बद्रीनाथ क्षेत्र में हुई इस घटना में हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरने के महज़ दो मिनट बाद ही संपर्क टूट गया, और इस हादसे में छह लोगों की जान चली गई। यह घटना उत्तराखंड के उस जोखिम भरे पर्यटन कल्चर को एक बार फिर से उजागर करती है, जिसमें खटारा टैक्सियों की तरह हेलिकॉप्टर उड़ाए जा रहे हैं और अंधाधुंध कमाई के चक्कर में सभी खतरों को ताक पर रखकर कमाई के नॉन स्टॉप फेरे लगाए जा रहे हैं। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन सवाल यह है कि क्या इस बार भी स्थिति बदलेगी। पिछले कुछ वर्षों में उत्तराखंड में ऐसे कई हादसे देखे गए हैं, और हर बार कहानी एक जैसी रही है। हादसा होता है, सवाल उठते हैं, जांच बैठती है, पर हादसे रुकते नहीं। विशेषज्ञों का मानना है कि पर्यटन के नाम पर बढ़ती भीड़ और मुनाफे की होड़ के बीच सुरक्षा मानकों की अनदेखी इस तरह की घटनाओं को बढ़ावा दे रही है। इस ताज़ा हादसे ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि जब तक सख्त नियम और निरंतर निगरानी नहीं होगी, तब तक ऐसी घटनाएं दोहराती रहेंगी और मासूम जानें इसी तरह कमाई के चक्कर में कुर्बान होती रहेंगी।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!