पंचम अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन एमटीवी चैलेंज-2026 के तहत साइकिलिस्टों का दल बागेश्वर से रुद्रप्रयाग पहुंचा, जहां चुनौतीपूर्ण पहाड़ी रास्तों पर रोमांच और रफ्तार का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगियों ने जनपद में प्रवेश किया। इस दौरान आयोजित रेस के चरण में हरियाणा के शिवेन ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि लद्दाख के त्सेवांग नोरबू दूसरे और आर्मी एडवेंचर टीम के खुशिमान घरती तीसरे स्थान पर रहे। उत्तराखंड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तकनीकी सहयोग से आयोजित यह प्रतियोगिता 20 से 26 नवंबर तक आयोजित की जा रही है। मुक्तेश्वर (नैनीताल) से मसूरी (देहरादून) तक 658 किलोमीटर लंबे निर्धारित रूट पर आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में साइकिलिस्ट कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के 10 जनपदों से होकर गुजर रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार साइकिलिस्टों का रात्रि विश्राम तिलवाड़ा में होगा, जबकि 23 नवंबर को विश्राम दिवस निर्धारित किया गया है, जिसके बाद 24 नवंबर को दल तिलवाड़ा से टिहरी की कोटी कॉलोनी के लिए रवाना होगा। प्रतियोगिता के सफल संचालन और प्रतिभागियों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक व्यवस्थाएं की हैं और जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देश पर पुलिस एवं संबंधित विभागों ने रूट पर यातायात नियंत्रण, सुरक्षा और समन्वय की व्यवस्था सुनिश्चित की है। तिलवाड़ा में ठहरने, पेयजल, स्वच्छता और अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी प्रबंध किया गया है। यह आयोजन उत्तराखंड में एडवेंचर टूरिज्म को नई पहचान देने और प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय साइकिलिंग मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इस दौरान जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।
उत्तराखंड हिमालयन साइक्लिंग चैलेंज: दुर्गम पहाड़ी रास्तों को पार कर रुद्रप्रयाग पहुंचे साइकिलिस्ट, हरियाणा के शिवेन ने मारी बाजी
पंचम अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन एमटीवी चैलेंज-2026 के तहत साइकिलिस्टों का दल बागेश्वर से रुद्रप्रयाग पहुंचा, जहां चुनौतीपूर्ण पहाड़ी रास्तों पर रोमांच और रफ्तार का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगियो
NRI Post Hindi Desk · 2 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।



