|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

उन्नाव में खौफनाक हादसा: डिवाइडर से टकराकर हवा में उछली कार, 4-5 बार पलटी, तीन गंभीर घायल

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक तेज रफ्तार कार का खौफनाक हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है, जिसमें डिवाइडर से जोरदार टक्कर के बाद कार हवा में उछलकर सड़क की दूसरी तरफ जा गिरी और चार से पांच बार पलट गई।

NRI Post Hindi Desk · 4 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक तेज रफ्तार कार का खौफनाक हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है, जिसमें डिवाइडर से जोरदार टक्कर के बाद कार हवा में उछलकर सड़क की दूसरी तरफ जा गिरी और चार से पांच बार पलट गई। यह दुर्घटना उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र में आदर्श नगर-गांधी नगर-गदनखेड़ा रोड पर 14 नवंबर की देर रात हुई थी और बताया जा रहा है कि यह घटना करीब एक सप्ताह पुरानी है। जानकारी के मुताबिक, एक तेज रफ्तार पंच कार गदनखेड़ा से गांधी नगर चौराहे होते हुए जिला अस्पताल की तरफ जा रही थी, इसी दौरान कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार उछलकर सड़क के दूसरी तरफ जा पहुंची और फिर सड़क पर चार से पांच बार पलटी, जिसका सीसीटीवी फुटेज देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कार में चालक समेत तीन लोग सवार थे, जिनमें कोतवाली क्षेत्र निवासी दीपक सिंह कार चला रहे थे, जबकि उनके साथ वंश त्रिपाठी और अमित पाल भी मौजूद थे। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया और फिलहाल तीनों का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि इतनी भीषण दुर्घटना के बावजूद किसी की जान नहीं गई। बताया जा रहा है कि कार चलाते समय दीपक सिंह को अचानक नींद आ गई थी, जिसकी वजह से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, हालांकि हादसे की वजह को लेकर पुलिस जांच कर रही है और घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!