|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

उमर अब्दुल्ला का विरोधियों पर हमला, बोले- गुपकर से लिफाफे लेकर सरकार गिराने की कोशिश

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को अपनी सरकार की स्थिरता पर उठ रहे सवालों को सिरे से खारिज करते हुए विरोधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। श्रीनगर में एसकेआईसीसी में पत्रकारों से बात

NRI Post Hindi Desk · 70 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
उमर अब्दुल्ला का विरोधियों पर हमला, बोले- गुपकर से लिफाफे लेकर सरकार गिराने की कोशिश
📷 NRI Post Hindi Desk

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को अपनी सरकार की स्थिरता पर उठ रहे सवालों को सिरे से खारिज करते हुए विरोधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। श्रीनगर में एसकेआईसीसी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उमर अब्दुल्ला से पूछा गया कि क्या उन्हें डर है कि उनके कुछ विधायकों को तोड़ने की कोशिश हो सकती है, जिस पर मुख्यमंत्री ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि उन्हें बिल्कुल भी डर नहीं है और उन्हें अपने लोगों पर पूरा भरोसा है। उन्होंने सरकार गिरने या विधायकों के पाला बदलने की अटकलों को भी सिरे से नकार दिया और कहा कि उनके विधायक उनके साथ मजबूती से खड़े हैं। इसके बाद उमर अब्दुल्ला ने उन लोगों पर निशाना साधा जो उनकी सरकार की स्थिरता को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए आरोप लगाया कि कुछ लोग गुपकर रोड स्थित एजेंसियों के कार्यालयों से कथित तौर पर लिफाफे लेकर सरकार के खिलाफ माहौल बनाने में लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जानते हैं कि ये लोग कौन हैं और ये वही लोग हैं जो सरकार बनने के तुरंत बाद उनके कार्यालय पहुंचे थे और अपने लिए जगह बनाने की मांग कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में हिस्सेदारी या पद नहीं मिलने के बाद यही लोग अब सरकार के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। उमर अब्दुल्ला ने संकेत दिया कि सरकार की आलोचना के पीछे जनता का मुद्दा कम और निजी नाराजगी तथा स्वार्थ ज्यादा है। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि इन लोगों की बेइज्जती हो, इसलिए उन्होंने अब तक अपना मुंह बंद रखा, लेकिन अगर रिमोट हटा दी जाए तो ये लोग खुद उनके कार्यालय पहुंच जाएंगे। मुख्यमंत्री ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि आज जो विधायकों की गिनती कर रहे हैं, उनके नाम भी सामने आ जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने सरकार के आलोचक टिप्पणीकारों पर भी जमकर हमला बोला और आरोप लगाया कि सरकारी आवास या किसी अन्य सुविधा से वंचित होने के बाद कुछ लोग इंटरनेट मीडिया को सरकार के खिलाफ नफरत और दुष्प्रचार का मंच बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह वही टिप्पणीकार हैं जिन्हें सरकारी मकान नहीं मिलता, इसलिए वे इंटरनेट मीडिया के जरिए सरकार के खिलाफ लिखते हैं, और अगर उन्हें जवाहर नगर में एक फ्लैट दे दिया जाता तो शायद उनमें इस तरह लिखने की हिम्मत न होती। मुख्यमंत्री के इस बयान से राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!