जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के नाराज विधायकों और अब्दुल्ला परिवार के बीच हुई एक अहम बैठक के बाद फिलहाल सहमति बनती दिख रही है। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों से साफ कहा कि उन पर किसी तरह का दबाव न बनाया जाए। उन्होंने यह भी पेशकश की कि वे दिवाली के बाद अपने पद से इस्तीफा देने को तैयार हैं। हालांकि नाराज नेताओं ने इस पेशकश को अपनी मांग नहीं बताया और स्थिति को शांत करने की कोशिश की। इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला की सक्रिय दखल से विवाद को टालने में सफलता मिली है। सूत्रों के अनुसार फारूक अब्दुल्ला ने दोनों पक्षों के बीच बातचीत का रास्ता निकालकर मामले को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई। यह पूरा घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब पार्टी के भीतर विधायकों की नाराजगी को लेकर राजनीतिक हलचल तेज थी। बैठक के बाद संकेत मिल रहे हैं कि पार्टी के भीतर मतभेदों को दूर करने की दिशा में सकारात्मक प्रगति हुई है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले दिनों में पार्टी के भीतर की यह सहमति कितनी मजबूत साबित होती है और नाराज विधायकों की मांगों पर आगे क्या रुख अपनाया जाता है।
उमर अब्दुल्ला ने दी इस्तीफे की पेशकश, फारूक अब्दुल्ला की दखल से टला संकट
जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के नाराज विधायकों और अब्दुल्ला परिवार के बीच हुई एक अहम बैठक के बाद फिलहाल सहमति बनती दिख रही है। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने नाराज वि
NRI Post Hindi Desk · 18 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




