जम्मू-कश्मीर की सियासत में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल होने से साफ इनकार कर दिया है। पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल नहीं हो जाता, तब तक वह मंत्रिमंडल का हिस्सा नहीं बनेगी। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी चल रही है और तीन नए मंत्रियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही थी। मुख्यमंत्री की ओर से कांग्रेस को एक मंत्री पद का प्रस्ताव दिया गया था, जिसे पार्टी ने ठुकरा दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद करा ने तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि पार्टी का रुख पहले से तय है। उन्होंने कहा कि राज्य का दर्जा बहाल होने और लोगों के संवैधानिक अधिकारों की वापसी तक सरकार में शामिल होने का कोई सवाल ही नहीं उठता। कांग्रेस के इस फैसले ने उमर अब्दुल्ला की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एक तरफ जहां मंत्रिमंडल विस्तार का रास्ता साफ हुआ है, वहीं गठबंधन की अंदरूनी राजनीति और राज्य के दर्जे के मुद्दे पर सरकार पर दबाव बढ़ गया है। कांग्रेस ने यह भी स्पष्ट किया है कि वह नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ खड़ी है और भाजपा के खिलाफ हर मुश्किल में साथ देगी, लेकिन सरकार की गलत नीतियों पर चुप नहीं बैठेगी। कांग्रेस सत्ता में हिस्सेदारी के बजाय बाहर रहकर दबाव की राजनीति करना चाहती है। इस पूरे घटनाक्रम की जड़ अक्टूबर 2024 से जुड़ी है जब मुख्यमंत्री पद की शपथ के समय कांग्रेस ने मंत्रिमंडल में दो स्थान मांगे थे, लेकिन सहमति नहीं बन पाई थी। इसके बाद पार्टी ने ‘हमारी रियासत, हमारा हक’ अभियान छेड़ दिया। सूत्रों के मुताबिक अब पार्टी दो मंत्री पदों के साथ उपमुख्यमंत्री या डिप्टी स्पीकर का पद और समन्वय समिति के गठन की मांग कर रही है। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी का कहना है कि कांग्रेस के शामिल होने से सरकार मजबूत होगी, लेकिन अंतिम निर्णय कांग्रेस को ही लेना है। फिलहाल उमर सरकार कांग्रेस के बिना ही मंत्रिमंडल विस्तार कर सकती है, लेकिन गठबंधन की दरारें बनी रहेंगी। कांग्रेस अब सरकार की निगरानी करने वाला राजनीतिक साझेदार बन गई है जो सत्ता से दूर रहकर भी सरकार पर सवाल उठाती रहेगी। यह नया समीकरण आने वाले दिनों में राज्य के दर्जे की लड़ाई को और राजनीतिक बना सकता है।
उमर सरकार को कांग्रेस का बड़ा झटका! मंत्री पद का ऑफर ठुकराया, राज्य का दर्जा बहाल होने तक 'नो एंट्री'
जम्मू-कश्मीर की सियासत में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल होने से साफ इनकार कर दिया है। पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक
NRI Post Hindi Desk · 89 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


