|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

उर्वशी रौतेला ने एआई कंपनी पर ठोका 7000 करोड़ का दावा, बिना अनुमति नाम और तस्वीरों के इस्तेमाल का आरोप

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने एक अमेरिकी आधारित एआई कंपनी के खिलाफ कड़ा कानूनी एक्शन लेने का फैसला किया है। उनकी टीम का दावा है कि लॉस एंजेलिस की एक कंपनी ने उर्वशी का नाम इस्तेमाल करके करोड़ों र

NRI Post Hindi Desk · 56 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
उर्वशी रौतेला ने एआई कंपनी पर ठोका 7000 करोड़ का दावा, बिना अनुमति नाम और तस्वीरों के इस्तेमाल का आरोप
📷 NRI Post Hindi Desk

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने एक अमेरिकी आधारित एआई कंपनी के खिलाफ कड़ा कानूनी एक्शन लेने का फैसला किया है। उनकी टीम का दावा है कि लॉस एंजेलिस की एक कंपनी ने उर्वशी का नाम इस्तेमाल करके करोड़ों रुपयों का बिजनेस खड़ा कर दिया है। यह जानकारी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए सामने आई है। उर्वशी ने मंगलवार, 29 सितंबर को अपनी टीम के साथ एक पोस्ट शेयर कर इस मामले की जानकारी दी थी। पोस्ट में उर्वशी रौतेला की टीम ने लिखा कि हम लॉस एंजिल्स स्थित इस कंपनी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। इसमें हर्जाने की मांग भी शामिल है, जो फिलहाल 7,000 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। आरोप है कि इस कंपनी ने उर्वशी के नाम, तस्वीरों और वीडियो का बिना अनुमति इस्तेमाल करके अरबों डॉलर की वैल्यू वाला कारोबार खड़ा किया है। टीम ने अपनी पोस्ट में यह भी कहा कि अपनी एआई कंपनी बनाइए, अपना ब्रांड बनाइए, लेकिन जब तक उर्वशी की अनुमति ना हो, अपने इस बिजनेस में उर्वशी के नाम का इस्तेमाल बिल्कुल मत कीजिए। हालांकि उर्वशी की टीम ने ये साफ नहीं किया कि जिस कंपनी पर वे आरोप लगा रहे हैं, वो कौन-सी कंपनी है। एक्ट्रेस का ये स्टेटमेंट एक ऐसे वक्त में आ रहा है, जहां एआई के जरिए किसी की भी फोटो का इस्तेमाल करके गलत वीडियो बनाए जा रहे हैं। कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने तो कोर्ट में जाकर अपनी पर्सनैलिटी राइट्स को सुरक्षित कराया है, ताकि कोई भी उनकी तस्वीर या वीडियो एआई के जरिए बनाकर लोगों को गुमराह ना कर सके। बात करें उर्वशी रौतेला के वर्क फ्रंट की, तो उन्होंने रणदीप हुड्डा संग वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2 में काम किया था। ये शो कुछ ही महीनों पहले जियो हॉटस्टार पर आया था। इसके अलावा वो अक्षय कुमार की मल्टी-स्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल में भी कैमियो रोल में दिखी थीं।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!