जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर जिले के पहाड़ी क्षेत्र मजालता में बुधवार रात सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें दो से तीन आतंकियों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, आतंकियों की ओर से गोलीबारी शुरू होने के बाद सुरक्षा बलों ने भी सात से आठ राकेट दागे और ड्रोन के जरिए पूरे इलाके की निगरानी की गई। मुठभेड़ में दो से तीन आतंकी ढेर हो सकते हैं, लेकिन अभी तक आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर रखी है और अंतिम सूचना मिलने तक गोलीबारी थमी हुई थी। तड़के सूरज की पहली किरण के साथ अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा। सुरक्षा बल की अतिरिक्त टुकड़ियां मुठभेड़ स्थल की ओर रवाना कर दी गई हैं और उच्चाधिकारी पूरी घटना पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा बलों को पिछले कुछ समय से मजालता के खुबन इलाके में सात से आठ आतंकियों की मौजूदगी को लेकर अपुष्ट सूचनाएं मिल रही थीं, जिसके चलते क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। बुधवार देर शाम को मजालता तहसील मुख्यालय से रामकोट के बिलावर मार्ग पर खुबन इलाके में संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी शुरू कर दी। अभियान में पुलिस, स्पेशल आपरेशन ग्रुप सहित अन्य सुरक्षा बल संयुक्त रूप से शामिल हुए। बताया जा रहा है कि रात करीब नौ बजे घेराबंदी के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकियों का आमना-सामना हुआ, जिसके बाद दोनों ओर से तीव्र गोलीबारी हुई। सुरक्षा बल की तरफ से राकेट दागे जाने की आवाज दूर तक सुनाई दी। माना जा रहा है कि इस कार्रवाई में दो से तीन आतंकी मारे गए हो सकते हैं। अंधेरे और क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण रात को गोलीबारी रोक दी गई, लेकिन पूरे क्षेत्र में घेराबंदी बढ़ा दी गई है और अभियान जारी रहेगा।
ऊधमपुर के मजालता में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़, 2 से 3 आतंकियों के ढेर होने की आशंका
जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर जिले के पहाड़ी क्षेत्र मजालता में बुधवार रात सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें दो से तीन आतंकियों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के
NRI Post Hindi Desk · 69 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


