दुनिया भर में कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई को लेकर जो सपने देखे जा रहे थे, वे अब सच होते नहीं दिख रहे हैं। कहां दावा किया जा रहा था कि एआई मानव इतिहास की सबसे बड़ी तकनीकी क्रांति लेकर आएगा, जो न सिर्फ उद्योगों की सूरत बदल देगी बल्कि इंसानी जीवन को पूरी तरह से आसान और हाईटेक बना देगी, लेकिन अब एआई का बुलबुला फटने की कगार पर खड़ा है। इसी उम्मीद में दुनिया भर की बड़ी तकनीकी कंपनियों और निवेशकों ने बिना कोई जोखिम के खरबों डॉलर झोंक दिए थे, लेकिन आज यह चमकता हुआ सपना धुंधलाता नजर आ रहा है। हालात ये हैं कि एआई की इस अंधी दौड़ में शामिल टेक दिग्गज अब पस्त और दबाव में दिखाई देने लगे हैं। सबसे बड़ा संकट इस बात का है कि भारी-भरकम निवेश के बावजूद अभी तक एआई से मुनाफे का कोई ठोस और टिकाऊ रोडमैप तैयार नहीं हो पाया है, और जिन भारी-भरकम लागतों से मॉडल तैयार किए जा रहे हैं, उस अनुपात में बाजार से रिटर्न न मिलने के कारण निवेशकों का भरोसा डगमगाने लगा है। इसका असर दुनिया के बाजारों पर साफ देखने को मिल रहा है, जहां अमेरिकी शेयर बाजार में गुरुवार को एआई स्टॉक्स वाले इंडेक्स नैस्डैक-100 में मार्च-2020 के बाद एक दिन में छह फीसदी की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई, और अमेरिकी एआई कंपनियों के शेयरों में झटके में पच्चीस फीसदी तक गिरावट देखी गई। गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार में 2.5 ट्रिलियन डॉलर स्वाहा हो गए, जिनमें से करीब एक ट्रिलियन डॉलर तो केवल एआई स्टॉक्स वाली कंपनियों के डूबे। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक भी अब नुकसान का आकलन करने लगे हैं कि किस देश को अधिक आर्थिक चोट पहुंचने वाली है, और तमाम विशेषज्ञ भी एआई को लेकर धुंधली तस्वीर पेश कर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इसका सबसे बड़ा आर्थिक नुकसान अमेरिका को ही उठाना पड़ेगा, क्योंकि वैश्विक एआई क्रांति का केंद्र अमेरिका है जहां माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, ओपनएआई, एनवीडिया और मेटा जैसी दिग्गज कंपनियां एआई पर सबसे ज्यादा फोकस कर रही हैं। अमेरिका ने एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर, डेटा सेंटर और चिप बनाने में खरबों डॉलर का निवेश किया है, और अगर एआई उम्मीद के मुताबिक मुनाफा नहीं दे पाता या फ्लॉप होता है, तो अमेरिकी शेयर बाजार पर गहरा असर पड़ेगा जिससे सीधे तौर पर निवेशकों, बैंकों और अमेरिकी अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लगेगा। एआई में निवेश को लेकर चीन अमेरिका को टक्कर दे रहा था, और चीन ने एआई हार्डवेयर, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर्स के निर्माण में बहुत बड़ा आर्थिक दांव खेला है, जबकि चीन के शेयर बाजारों और तकनीकी स्टार्टअप्स में भी एआई को लेकर भारी निवेश हुआ है। अगर यह तकनीक बैठती है या मंदी आती है, तो चीन के वित्तीय बाजारों और औद्योगिक विकास पर इसका गंभीर असर पड़ेगा, और पिछले कुछ दिनों से चीन के शेयर बाजारों में भी गिरावट का माहौल है। ताइवान और दक्षिण कोरिया ग्लोबल सेमीकंडक्टर यानी चिप सप्लाई चेन के मुख्य केंद्र हैं, जहां एनवीडिया और अन्य कंपनियों के लिए एडवांस एआई चिप्स का उत्पादन मुख्य रूप से होता है, और एआई की मांग अचानक घटने से इन देशों के शेयर बाजारों में एआई स्टॉक्स में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। गुरुवार को दक्षिण कोरिया में भारी बिकवाली की वजह से बीस मिनट तक ट्रेडिंग रोकनी पड़ी, क्योंकि दक्षिण कोरिया की अर्थव्यवस्था बहुत हद तक टेक्नोलॉजी और खासकर चिप निर्माण पर टिकी है, और सैमसंग तथा एसके हाइनिक्स जैसी कंपनियों ने एआई की भारी मांग को पूरा करने के लिए अपने प्रोडक्शन और इन्फ्रास्ट्रक्चर में खरबों वॉन का निवेश किया है। इसी तरह जापान अपनी घटती हुई आबादी और बढ़ती बुजुर्गों की संख्या जैसी समस्या से निपटने के लिए एआई और रोबोटिक्स को सबसे बड़ा समाधान मान रहा है, और जापान में मैन्युफैक्चरिंग, हेल्थकेयर और सर्विस सेक्टर में एआई और ऑटोमेशन पर अंधाधुंध पैसा लगाया जा रहा है, जहां सॉफ्टबैंक जैसी कंपनियां एआई स्टार्टअप्स में भारी निव
एआई का बुलबुला फटने की कगार पर, अमेरिका-चीन समेत इन देशों पर मंडराया आर्थिक संकट
दुनिया भर में कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई को लेकर जो सपने देखे जा रहे थे, वे अब सच होते नहीं दिख रहे हैं। कहां दावा किया जा रहा था कि एआई मानव इतिहास की सबसे बड़ी तकनीकी क्रांति लेकर आएगा, जो न सिर्फ
NRI Post Hindi Desk · 18 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 अमेरिका
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





