|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
अमेरिका

एआई चिप से जुड़ी जासूसी के आरोपों में घिरे एनवीडिया के सीईओ, चीन ने लगाए गंभीर आरोप

दुनिया की सबसे बड़ी एआई चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेनसेन हुआंग इन दिनों गंभीर जासूसी विवाद में घिरे हुए हैं। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की जांच में यह बात सामने आई है कि जेनसेन हुआंग के एक चीन

NRI Post Hindi Desk · 15 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
एआई चिप से जुड़ी जासूसी के आरोपों में घिरे एनवीडिया के सीईओ, चीन ने लगाए गंभीर आरोप
📷 NRI Post Hindi Desk

दुनिया की सबसे बड़ी एआई चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेनसेन हुआंग इन दिनों गंभीर जासूसी विवाद में घिरे हुए हैं। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की जांच में यह बात सामने आई है कि जेनसेन हुआंग के एक चीनी कारोबारी महिला एलिस हुआंग के साथ प्रेम संबंध हैं, जिन पर चीन की खुफिया एजेंसी के लिए काम करने का शक है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक एलिस हुआंग पर आरोप है कि वह एनवीडिया की चिप टेक्नोलॉजी से जुड़ी गोपनीय जानकारियां चीन के अधिकारियों तक पहुंचाती थीं। चीन ने इन सभी आरोपों से साफ इनकार करते हुए उन्हें पूरी तरह से बेबुनियाद बताया है और कहा है कि यह चीन को बदनाम करने की कोशिश है। इस पूरे मामले का खुलासा अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की उस जांच के दौरान हुआ जिसमें वे इस बात की पड़ताल कर रहे थे कि अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद एनवीडिया के एआई चिप्स अवैध रूप से चीन तो नहीं पहुंच रहे हैं। जांच के दौरान अधिकारियों का शक सिंगापुर की मेगा-स्पीड इंटरनेशनल नाम की कंपनी पर गया, जो एनवीडिया के एआई चिप्स की बड़ी खरीदार थी और जिसने एक डेटा सेंटर स्थापित किया था। अधिकारियों को इस बात पर शक हुआ कि डेटा सेंटर की क्षमता के हिसाब से इस कंपनी की खरीद बहुत ज्यादा थी और इसी कंपनी के जरिए अमेरिकी चिप्स पर लगे प्रतिबंधों को बाइपास करके एआई चिप्स चीन तक पहुंचाए जा रहे हैं। जांच में पता चला कि मेगा-स्पीड कंपनी की वरिष्ठ अधिकारी एलिस हुआंग की बातचीत एक अमेरिकी व्यक्ति के साथ हो रही है, और जब खुफिया एजेंसियों ने उस व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह कोई और नहीं बल्कि एनवीडिया के सीईओ जेनसेन हुआंग ही थे। इस दौरान जांच में एलिस हुआंग और जेनसेन हुआंग के बीच प्रेम संबंधों का भी पता चला और उनकी कई तस्वीरें सामने आईं जिनमें वे एक दूसरे के काफी करीब नजर आए। करीब दस दिन पहले एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि अमेरिकी अधिकारियों को एलिस हुआंग नाम की एक चीनी कारोबारी महिला पर जासूसी का शक है। रिपोर्ट के मुताबिक एलिस हुआंग चीन की खुफिया एजेंसी मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्योरिटी के लिए काम कर रही थीं और उन्हें जानबूझकर जेनसेन हुआंग के करीब लाया गया था, ताकि एनवीडिया के बिजनेस प्लान, उनके एआई चिप्स के भविष्य के प्लान और टेक्नोलॉजी की जानकारी निकाली जा सके। आरोप है कि चीन ने जेनसेन हुआंग को हनी ट्रैप करने के लिए एलिस का इस्तेमाल किया। एलिस के बारे में इंटरनेट पर बहुत ज्यादा जानकारियां उपलब्ध नहीं हैं, केवल यही बताया जाता है कि वे चीन के सरकारी टीवी न्यूज चैनल सीसीटीवी में रिपोर्टर रह चुकी हैं और इसके बाद बहुत तेजी से टेक इंडस्ट्री में घुसीं। मीडिया रिपोर्ट्स में जब एलिस और जेनसेन के संबंधों पर खबरें आने लगीं, तो जेनसेन हुआंग ने खुद ही बहुत कुछ कुबूल कर लिया। उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों के नाम एक चिट्ठी लिखी जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी से बेवफाई करने और बच्चों को दुख पहुंचाने की बात लिखी है, और इसके लिए माफी भी मांगी है, हालांकि इस चिट्ठी में कहीं भी एलिस हुआंग के नाम का जिक्र नहीं किया गया है। जेनसेन हुआंग के इस कुबुलनामे के बाद एनवीडिया के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने आंतरिक जांच के आदेश दिए हैं जिसमें कुछ खास सवालों के जवाब तलाशे जाएंगे। सबसे बड़ा सवाल यह रहेगा कि एनवीडिया के एआई चिप्स से जुड़ी कौन सी गोपनीय जानकारी चीन तक पहुंचाई गई और अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद चीन को एडवांस एआई चिप्स उपलब्ध कराने में जेनसेन हुआंग की भूमिका थी या नहीं। हालांकि कंपनी ने जेनसेन हुआंग को सीईओ पद से नहीं हटाया है और उसका कहना है कि फिलहाल राष्ट्रीय सुरक्षा या कंपनी के सीक्रेट्स लीक होने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। जेनसेन हुआंग पिछले करीब तीस साल से एनवीडिया को संभाल रहे हैं, और यह अमेरिका की एक ऐसी कंपनी है जिसके एआई चिप्स का तोड़ चीन के पास भी नहीं है, इसीलिए अमेरिका ने अपने यहां बनने वाली एआई चिप्स को चीन में बेचने

🔔 अमेरिका
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!