अफगानिस्तान के पश्चिमी हिस्से में हेरात शहर के बाहरी इलाके में स्थित सायशानबा बाजार नाम का एक छोटा सा कस्बा है, जिसे अब 'वन किडनी विलेज' या 'एक गुर्दा गांव' के नाम से जाना जाता है। इस गांव की सबसे चौंकाने वाली सच्चाई यह है कि यहां के अधिकतर व्यस्क पुरुष और महिलाएं अपनी एक किडनी निकलवा चुके हैं। यह कोई रहस्यमय बीमारी या अनुवांशिक विकार नहीं है, बल्कि यहां के लोग अपने बच्चों का पेट पालने और गरीबी से जूझने की मजबूरी में अपनी किडनी बेच देते हैं। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, यह गांव ऐसे विस्थापित लोगों से भरा पड़ा है, जो वर्षों तक रोजी-रोटी के लिए संघर्ष करने के बाद यहां आकर बस गए हैं। इस गांव में हर घर से कम से कम एक शख्स अपनी किडनी बेच चुका है, क्योंकि गरीब परिवारों के बीच इससे होने वाली कमाई की बात तेजी से फैल गई थी। एक ही परिवार के पांच भाइयों ने पिछले चार वर्षों में गरीबी से बचने की उम्मीद में अपनी-अपनी एक किडनी बेच दी। उत्तरी शहर मजार-ए-शरीफ के एक अस्पताल के पूर्व सर्जन ने बताया कि अंगों के दान या बिक्री को नियंत्रित करने के लिए कोई ठोस कानून नहीं है, लेकिन दानकर्ता की सहमति अनिवार्य है। हेरात में होने वाले अधिकांश किडनी प्रत्यारोपण दो अस्पतालों में किए जाते हैं, जहां एक सर्जन ने इस बात की पुष्टि की कि केवल दानकर्ता की सहमति ही सबसे जरूरी होती है। उन्होंने कहा कि हम दानकर्ता से लिखित अनुमति लेते हैं और एक वीडियो रिकॉर्डिंग भी बनाते हैं, लेकिन पिछले पांच वर्षों में हेरात में सैकड़ों सर्जरी के बावजूद हमने कभी यह जांच नहीं की कि मरीज या दानकर्ता कहां से आता है या कैसे आता है, क्योंकि यह हमारा काम नहीं है। दिसंबर 2021 तक संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य आयोग का अनुमान था कि अफगानिस्तान की 55 प्रतिशत आबादी यानी लगभग 23 मिलियन लोग अत्यधिक भुखमरी का सामना कर रहे हैं, और इनमें से 9 मिलियन लोगों को अकाल का सामना करने का खतरा है। द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान के सत्ता संभालने से बहुत पहले ही अफगानिस्तान में किडनी का व्यापार एक बड़ी समस्या थी, लेकिन सत्ता पर कब्जा करने के बाद से यह ट्रेंड न केवल 'एक गुर्दा गांव' में बल्कि पूरे अफगानिस्तान के सभी इलाकों में तेजी से बढ़ गया है। यानी अब अफगानिस्तान में सिर्फ एक वन किडनी विलेज नहीं है, बल्कि स्वेच्छा से अपना अंग बेचने की इच्छा जताने वालों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। इसी वजह से एक समय जिस किडनी के बदले 2023 तक 3,000 से 4,000 डॉलर मिल जाते थे, अब 1,500 डॉलर में भी लोग अपनी किडनी को बेचने लगे हैं। अफगानिस्तान के हेरात प्रांत के एक सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में हेरात प्रांत के अस्पतालों में लगभग 250 आधिकारिक किडनी ट्रांसप्लांट हुए हैं, जिनमें से बहुत कम मामलों में परिवार के सदस्यों ने अपना अंग दान किया है। किडनी ट्रांसप्लांट का खर्च 400,000 अफगानी है, साथ ही गुर्दे की कीमत भी अलग से लगती है, लेकिन किडनी ट्रांसप्लांट की वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है। एक डॉक्टर, जो उन अस्पतालों में काम करते हैं जहां अधिकतर अनौपचारिक ट्रांसप्लांट होते हैं, ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि हेरात में किडनी बेचने वालों की संख्या बढ़ गई है और उनमें से अधिकतर विस्थापित शिविरों या हेरात की झुग्गी-झोपड़ियों में रहते हैं, जबकि ग्राहक भी सस्ती किडनी की तलाश में इन विस्थापित शिविरों में जाते रहते हैं।
एक गुर्दा गांव: जहां गरीबी ने लोगों को मजबूर किया अपनी किडनी बेचने पर
अफगानिस्तान के पश्चिमी हिस्से में हेरात शहर के बाहरी इलाके में स्थित सायशानबा बाजार नाम का एक छोटा सा कस्बा है, जिसे अब 'वन किडनी विलेज' या 'एक गुर्दा गांव' के नाम से जाना जाता है। इस गांव की सबसे चौं
NRI Post Hindi Desk · 66 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





