|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

एक मिनट की देरी पर बच्चों को स्कूल में नो एंट्री, देवरिया डीएम तक पहुंचा मामला

देवरिया जिले के बैतालपुर स्थित सूर्या एकेडमी में शनिवार की सुबह उस समय विवाद खड़ा हो गया जब विद्यालय प्रशासन ने समय सीमा से महज एक मिनट की देरी से पहुंचे मासूम बच्चों को गेट पर ही रोक दिया और परिसर मे

NRI Post Hindi Desk · 65 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
एक मिनट की देरी पर बच्चों को स्कूल में नो एंट्री, देवरिया डीएम तक पहुंचा मामला
📷 NRI Post Hindi Desk

देवरिया जिले के बैतालपुर स्थित सूर्या एकेडमी में शनिवार की सुबह उस समय विवाद खड़ा हो गया जब विद्यालय प्रशासन ने समय सीमा से महज एक मिनट की देरी से पहुंचे मासूम बच्चों को गेट पर ही रोक दिया और परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया। इस घटनाक्रम का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है। यह घटना नगर पंचायत बैतालपुर के बराबरी निवासी शक्ति नारायण मणि से जुड़ी है, जो सुबह अपनी पुत्री वैष्णवी कक्षा 4 को लेकर स्कूल पहुंचे थे। पीड़ित अभिभावक के अनुसार महज एक मिनट का विलंब होने पर स्कूल प्रबंधन ने बच्ची को अंदर लेने से साफ इनकार कर दिया और उस समय और भी बच्चे बाहर खड़े किए गए थे। अभिभावक शक्ति नारायण मणि का कहना है कि जब उन्होंने बच्ची को परीक्षा या पढ़ाई का हवाला देकर अंदर भेजने का मानवीय अनुरोध किया, तो संस्था के निदेशक राजीव होरा ने उनके साथ बेहद अभद्र और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार किया। प्रबंधन की इस तानाशाही से क्षुब्ध होकर उन्होंने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर विद्यालय प्रशासन के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि जो बच्चे स्कूल की अपनी बस या वैन से आते हैं, उनके देर से पहुंचने पर कोई पाबंदी नहीं होती, जबकि खुद छोड़ने आने वाले अभिभावकों और बच्चों को निशाना बनाकर प्रताड़ित किया जाता है। इस मामले पर विद्यालय के निदेशक राजीव होरा का कहना है कि विद्यालय में अनुशासन का पालन कराना उनकी प्राथमिकता है और पिछले चार दिनों से बच्चों व अभिभावकों को मौखिक तथा वाट्सएप ग्रुप के जरिए लगातार सूचित किया जा रहा था कि सुबह 7:40 बजे के बाद प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बार-बार चेतावनी के बावजूद सुधार न होने पर यह कदम उठाया गया, तथा किसी भी बच्चे या अभिभावक से दुर्व्यवहार या बस के लिए दबाव बनाने का आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है। फिलहाल यह मामला जिलाधिकारी तक पहुंच चुका है और अभिभावक विद्यालय प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!