एटा जनपद के थाना अवागढ़ क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुठभेड़ के बाद चोरी के तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम ने घटनास्थल से चोरी की गई लाइसेंसी बंदूक, एक तमंचा, नकदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं और ये पहले भी कई चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय ने बताया कि चार नवंबर की देर रात थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा किला बाईपास रोड पर चेकिंग की जा रही थी। उसी समय तीन लोग एक बाइक पर सवार होकर आते दिखाई दिए, जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर वे भागने लगे और पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे 32 वर्षीय नेकसे निवासी पेसोई थाना सोरों जनपद कासगंज पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके दो साथी बबलू निवासी नगला भवानी थाना अवागढ़ तथा विपिन निवासी पेसोई थाना सोरों जनपद कासगंज को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 25 दिन पूर्व गांव नगला भूरा में उन्होंने एक मकान से बंदूक तथा अन्य सामान चोरी किया था। उनकी निशानदेही पर चोरी की गई लाइसेंसी बंदूक, तमंचा, 1590 रुपये तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। बता दें कि 10 अक्टूबर की रात को अरविंदर निवासी नगला भूरा के घर से चोर बंदूक व अन्य सामान ले गए थे। पुलिस ने घायल आरोपी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है और मामले की आगे जांच जारी है।
एटा में पुलिस मुठभेड़: 3 अपराधी गिरफ्तार, एक को लगी गोली; चोरी की बंदूक और बाइक बरामद
एटा जनपद के थाना अवागढ़ क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुठभेड़ के बाद चोरी के तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जिसे इल
NRI Post Hindi Desk · 19 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




