जम्मू और कश्मीर में नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों ने शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई लंबी बैठक के बाद अपनी दस दिनों से चली आ रही हड़ताल को एक महीने के लिए स्थगित करने का फैसला किया है। यह निर्णय कर्मचारियों को उनकी मांगें पूरी करने का लिखित आश्वासन मिलने के बाद लिया गया। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सकीना इट्टू, मिशन निदेशक एनएचएम आकृति सागर तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ नेशनल हेल्थ मिशन कर्मचारियों की समन्वय समिति की शुक्रवार को विस्तृत बैठक हुई, जिसमें मंत्री ने कहा कि वह कर्मचारियों की मांगों से भलीभांति अवगत हैं, लेकिन इन्हें पूरा करने के लिए कम से कम एक महीने का समय चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों को लिखित रूप में मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया। बैठक के दौरान कर्मचारियों ने सरकार की ओर से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को भेजे गए पत्रों तथा मांगें पूरी करने के लिए राज्य में की गई प्रक्रिया संबंधी दस्तावेज भी अधिकारियों के सामने प्रस्तुत किए, जिसके बाद वे संतुष्ट नजर आए। इसके पश्चात जम्मू और कश्मीर दोनों जगहों के कर्मचारियों ने एक संयुक्त बैठक कर हड़ताल को एक महीने के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया। कर्मचारियों की ओर से जम्मू संभाग के अध्यक्ष डा. विकास शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें लिखित में मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया है और स्पष्ट किया है कि उनके पास मांगें पूरी करने की पूरी इच्छाशक्ति है। उन्होंने कहा कि कोई भी कर्मचारी सरकार के साथ टकराव नहीं चाहता। उन्होंने यह भी बताया कि कर्मचारियों ने सरकार को पंद्रह अगस्त तक मांगे पूरी करने का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन नौ सितंबर को हड़ताल शुरू की गई। उन्होंने कहा कि पहले भी सरकारों ने आश्वासन दिए थे, लेकिन कोई भी मांग पूरी नहीं की गई, मगर इस बार लिखित में आश्वासन मिला है। उन्होंने मांगों को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री द्वारा उठाए जा रहे कदमों पर संतोष जताया और कहा कि कर्मचारी शनिवार से काम पर लौट आएंगे, लेकिन अगर एक महीने में उनकी मांगे पूरी न हुई तो आंदोलन फिर से शुरू कर दिया जाएगा। कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने के लिए सरकार ने एक कमेटी का गठन किया है, जो एक महीने में मांगे पूरी करने के लिए रोडमैप तैयार करेगी। इस तरह दस दिनों तक चले आंदोलन के बाद स्वास्थ्य सेवाओं में तैनात एनएचएम कर्मियों ने सरकार के लिखित आश्वासन के आधार पर काम पर वापस लौटने का फैसला किया है।
एनएचएम कर्मियों की हड़ताल स्थगित, सरकार ने दिया लिखित आश्वासन, एक महीने में पूरी होंगी मांगें
जम्मू और कश्मीर में नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों ने शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई लंबी बैठक के बाद अपनी दस दिनों से चली आ रही हड़ताल को एक महीने के लिए स्थगित करने का फैसला किया है। यह नि
NRI Post Hindi Desk · 67 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




