|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

एनवीडिया में जेनसन हुआंग की वापसी पर बोर्ड का साफ इनकार, कहा- दोबारा सीईओ नहीं बनाएंगे

दुनिया की सबसे बड़ी चिप कंपनी एनवीडिया में जेनसन हुआंग की वापसी की उम्मीदों पर फिलहाल विराम लग गया है। कंपनी के बोर्ड चेयरमैन हार्वे जोन्स ने मंगलवार को निवेशकों के साथ बातचीत की शुरुआत में ही दो टूक

NRI Post Hindi Desk · 7 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
एनवीडिया में जेनसन हुआंग की वापसी पर बोर्ड का साफ इनकार, कहा- दोबारा सीईओ नहीं बनाएंगे
📷 NRI Post Hindi Desk

दुनिया की सबसे बड़ी चिप कंपनी एनवीडिया में जेनसन हुआंग की वापसी की उम्मीदों पर फिलहाल विराम लग गया है। कंपनी के बोर्ड चेयरमैन हार्वे जोन्स ने मंगलवार को निवेशकों के साथ बातचीत की शुरुआत में ही दो टूक कहा कि बोर्ड हुआंग को दोबारा मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त नहीं करेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस मुद्दे पर कोई सवाल नहीं लिए जाएंगे। बोर्ड ने नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी की तलाश के लिए एग्जीक्यूटिव सर्च फर्म हेड्रिक एंड स्ट्रगल्स को नियुक्त किया है। यह बयान ऐसे समय आया है, जब कंपनी के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी हुआंग ने मंगलवार को ही कहा था कि अगर बोर्ड उनकी वापसी को कंपनी के हित में मानता है तो वह दोबारा जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं। पिछले हफ्ते पद छोड़ने के बाद यह मामला एनवीडिया के निवेशकों और टेक इंडस्ट्री के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। जेनसन हुआंग ने करीब तीन दशक तक एनवीडिया का नेतृत्व किया। इस दौरान कंपनी की चिप रणनीति, ग्राहकों के साथ बड़े कारोबारी समझौतों और अमेरिकी सरकार के साथ उसके संबंधों में उनकी अहम भूमिका रही। उनके जाने के बाद निवेशक यह जानना चाहते हैं कि कंपनी की आगे की रणनीति क्या होगी और अरबों डॉलर के निवेश से जुड़े फैसले कौन लेगा। दरअसल, हुआंग ने पिछले गुरुवार को एक्स्ट्रा मैरिटल से जुड़े खुलासों के बाद पद छोड़ दिया था। इनमें चीनी कारोबारी महिला एलिस हुआंग और एनवीडिया की दो महिला कर्मचारियों के साथ कथित संबंध शामिल बताए गए। अमेरिकी खुफिया एजेंसियां एलिस हुआंग के चीन के स्टेट सिक्योरिटी मंत्रालय से कथित संबंधों और बीजिंग को किसी तरह की जानकारी दिए जाने की आशंका की जांच कर रही हैं। हार्वे जोन्स ने निवेशकों को बताया कि बोर्ड नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी की तलाश के लिए हेड्रिक एंड स्ट्रगल्स को नियुक्त कर चुका है और कंपनी के भीतर तथा बाहर दोनों जगह संभावित उम्मीदवारों पर विचार किया जा रहा है। कंपनी की अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी और वित्त प्रमुख कोलेट क्रेस ने तिमाही नतीजों के साथ जारी बयान में नेतृत्व से जुड़े विवाद पर कोई टिप्पणी नहीं की। उन्होंने कहा कि कंपनी की कारोबारी रफ्तार मजबूत है और उसका नया वेरा रुबिन एआई चिप रोडमैप तय योजना के मुताबिक आगे बढ़ रहा है। इस बीच 'स्टैंड विद जेनसेन' अभियान ने भी नेतृत्व चयन की प्रक्रिया को चर्चा में ला दिया है। नेतृत्व को लेकर विवाद के बावजूद एनवीडिया के वित्तीय नतीजे मजबूत रहे हैं। कंपनी का तीसरी तिमाही का राजस्व पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले दोगुने से ज्यादा बढ़कर 115.84 अरब डॉलर पहुंच गया, जो विश्लेषकों के 109.11 अरब डॉलर के औसत अनुमान से भी अधिक है। कंपनी लगातार 17 तिमाहियों से वॉल स्ट्रीट के राजस्व अनुमानों को पीछे छोड़ रही है। एनवीडिया ने जनवरी में समाप्त होने वाली चौथी तिमाही के लिए 130 अरब डॉलर के राजस्व का अनुमान जताया है, जो विश्लेषकों के 125.25 अरब डॉलर के अनुमान से ज्यादा है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि इस अनुमान में चीन को डेटा सेंटर चिप्स की बिक्री शामिल नहीं है। कंपनी का एडजस्टेड ग्रॉस मार्जिन 71 से 72 फीसदी रहने का अनुमान है, जबकि तीसरी तिमाही में यह बढ़कर 74.9 फीसदी रहा था। नतीजों के बाद एनवीडिया के शेयरों में बाजार बंद होने के बाद कारोबार के दौरान करीब दो फीसदी की तेजी आई।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!