उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनावों के परिणामों को लेकर सूबे का सियासी पारा चढ़ गया है। इन चुनावों में समाजवादी पार्टी को बढ़त मिलने पर पार्टी काफी उत्साहित है, जिसके जवाब में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सपा पर पलटवार किया है। मीडिया से बातचीत करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि एमएलसी का चुनाव हुआ है, जिसमें कुल मतदाता 14 लाख के आसपास थे और अनुमान है कि करीब 60 प्रतिशत यानी 6 लाख के आसपास ही वोटिंग हुई है। उन्होंने कहा कि इसी को आधार बनाकर समाजवादी पार्टी के लोग कह रहे हैं कि वो अब सरकार बना लेंगे, जबकि उन्हें थोड़ा सोचना चाहिए। राजभर ने सपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिस गांव में 2,000 से 5,000 मतदाता हैं, वहां से बमुश्किल 20, 25 या 50 लोग ही वोट डालने गए होंगे, क्योंकि ये चुनाव आम जनता का नहीं, बल्कि पढ़े-लिखे लोगों का चुनाव था और इसे आधार मानकर अगर सपा उत्साहित है तो वो बहुत बड़ी गलतफहमी में है। उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव और विधानसभा चुनावों में जमीन-आसमान का फर्क होता है, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास कार्यों से गरीब और कमजोर वर्ग पूरी तरह खुश है। राजभर के मुताबिक जिन लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है, जिनकी आय बढ़ी है, जिन्हें किसान सम्मान निधि मिल रही है और जिनके खातों में सीधे पेंशन पहुंच रही है, वो सरकार के साथ हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में कानून-व्यवस्था बेहतर है, दंगे और कर्फ्यू बंद हो चुके हैं, और इन तमाम चीजों का प्रभाव इस विशेष चुनाव से अलग है क्योंकि इसमें सिर्फ पढ़े-लिखे वर्ग ने मतदान किया है। तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में 14 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं, जहां 60 प्रतिशत मतदान होने पर करीब 8 करोड़ वोट पड़ते हैं, जबकि इस एमएलसी चुनाव में मात्र 6 लाख के करीब वोट पड़े, जिसमें जमीन-आसमान का अंतर है। समाजवादी पार्टी और राहुल गांधी के रिश्तों पर तंज कसते हुए राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश को कांग्रेस ने सीटें नहीं दीं, राहुल भाषण देते हैं कि समाजवादी पार्टी को वोट दीजिए और अखिलेश भाषण देते हैं कि कांग्रेस बहुत चालू पार्टी है, इसे वोट मत देना। गोरखपुर का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वहां सपा ने संजय त्रिपाठी को मैदान में उतारा, लेकिन राजीव यादव निर्दलीय के रूप में खड़े हो गए, जिससे सारा सपा का वोट उधर चला गया और इस चक्कर में संजय त्रिपाठी बलि का बकरा बन गए। राजभर ने ये सवाल भी उठाया कि अखिलेश यादव का पीडीए फॉर्मूला कहां गया और कौन ब्राह्मण, पिछड़ा या दलित इनके साथ जाएगा, ये स्थिति साबित करती है कि न तो ये पीडीए के हितैषी हैं और न ही दलितों या ब्राह्मणों के, बल्कि समाजवादी पार्टी के लोग सिर्फ अपनी ही कम्युनिटी और उसमें भी खास लोगों का भला चाहते हैं, आम जनता या दूसरे वर्गों से इन्हें कोई सरोकार नहीं है।
एमएलसी चुनाव पर राजभर का सपा पर पलटवार, बोले- पढ़े-लिखे लोगों का चुनाव है, आम जनता हमें वोट देगी
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनावों के परिणामों को लेकर सूबे का सियासी पारा चढ़ गया है। इन चुनावों में समाजवादी पार्टी को बढ़त मिलने पर पार्टी काफी उत्साहित है, जिसके जवाब में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिन
NRI Post Hindi Desk · 26 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




