|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

एम्स और गूगल ने बनाए दो एआई टूल, चुटकियों में होगी त्वचा रोग की पहचान

त्वचा पर दाने, खुजली, लालिमा या असामान्य निशान दिखाई देने पर बीमारी की पहचान करना कई बार चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे में एम्स और गूगल की पहल चिकित्सकों के लिए मददगार बन रही है। दोनों ने मिलकर 'इंडसडर्मा'

NRI Post Hindi Desk · 35 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
एम्स और गूगल ने बनाए दो एआई टूल, चुटकियों में होगी त्वचा रोग की पहचान
📷 NRI Post Hindi Desk

त्वचा पर दाने, खुजली, लालिमा या असामान्य निशान दिखाई देने पर बीमारी की पहचान करना कई बार चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे में एम्स और गूगल की पहल चिकित्सकों के लिए मददगार बन रही है। दोनों ने मिलकर 'इंडसडर्मा' नामक एआई टूल विकसित किया है, जो मरीज की त्वचा की तस्वीर और लक्षणों से जुड़ी जानकारी के आधार पर त्वचा रोगों की पहचान में चिकित्सकों की सहायता करेगा। विशेष यह है कि इसे भारतीय जनता की त्वचा के रंग और यहां पाई जाने वाली बीमारियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। एम्स में इसका पायलट प्रोजेक्ट जारी है। इंडसडर्मा में त्वचा की तस्वीर के साथ मरीज की उम्र, लक्षणों और बीमारी की अवधि जैसी जानकारी का उपयोग करने पर यह चिकित्सकों को संभावित बीमारी समझने, आगे की जांच की आवश्यकता तय करने और विशेषज्ञ के पास भेजने के बारे में निर्णय लेने में मदद देगा। ऐसे में यह तकनीक उन स्वास्थ्यकर्मियों के लिए भी उपयोगी हो सकती है, जहां त्वचा रोग विशेषज्ञों की उपलब्धता सीमित है, हालांकि मरीज की जांच और उपचार का निर्णय चिकित्सक ही करेंगे। यही नहीं, डाक्टरों को एम्स और गूगल के 'आरोग्यम' एआई टूल से ओपीडी में मरीजों की आरंभिक चिकित्सीय जानकारी और जांच के आधार पर यह समझने में सहायता मिलेगी कि किस मरीज को पहले देखना आवश्यक है और किसे बाद में। इससे गंभीर मरीजों को प्राथमिकता देने और उनकी प्रतीक्षा अवधि घटाने में मदद मिलेगी। एम्स से मिली जानकारी के अनुसार गूगल की इस पहल का लक्ष्य विशेषज्ञ को दिखाने से पहले मरीज का प्रतीक्षा समय 40 प्रतिशत तक कम करना है। एम्स और गूगल की इस पहल में दोनों एआई टूल से प्रतिदिन 15 हजार तक ओपीडी मरीजों की स्थिति का आकलन करने की क्षमता विकसित करने की तैयारी है और दोनों टूल का एम्स में पायलट प्रोजेक्ट चल रहा है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!