|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

एयरटेल लाया सिर्फ कॉलिंग और एसएमएस वाले तीन नए प्लान, 185 रुपये से शुरू

एयरटेल ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए तीन नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। ये प्लान खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाए गए हैं जिन्हें मोबाइल इंटरनेट की जरूरत नहीं होती और वे सिर्फ कॉलिंग

NRI Post Hindi Desk · 36 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
एयरटेल लाया सिर्फ कॉलिंग और एसएमएस वाले तीन नए प्लान, 185 रुपये से शुरू
📷 NRI Post Hindi Desk

एयरटेल ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए तीन नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। ये प्लान खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाए गए हैं जिन्हें मोबाइल इंटरनेट की जरूरत नहीं होती और वे सिर्फ कॉलिंग और एसएमएस के लिए अलग रिचार्ज चाहते हैं। कंपनी ने इन प्लान्स की शुरुआती कीमत 185 रुपये रखी है। नए प्लान्स में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 300 एसएमएस और हेलोट्यून्स का एक्सेस भी मिल रहा है, लेकिन इनमें कोई भी मोबाइल डेटा शामिल नहीं है। ये प्लान उन ग्राहकों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं जो फीचर फोन का इस्तेमाल करते हैं या जो इंटरनेट के लिए वाई-फाई पर निर्भर रहते हैं। इन प्लान्स की मदद से ग्राहक अब बिना ज्यादा पैसे खर्च किए अपने सिम को एक्टिव भी रख सकते हैं। एयरटेल के ये तीन नए प्लान 185 रुपये, 203 रुपये और 206 रुपये की कीमत में उपलब्ध हैं। तीनों ही प्लान्स में ग्राहकों को लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग अनलिमिटेड मिलेगी। साथ ही हर प्लान में कुल 300 एसएमएस और हेलोट्यून्स का एक्सेस भी दिया जा रहा है। पहले प्लान में कंपनी 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रही है, जिस दौरान ग्राहक अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 एसएमएस का यूज कर सकते हैं। दूसरे प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही है और कॉलिंग व एसएमएस के बेनिफिट्स 185 रुपये वाले प्लान जैसे ही हैं। वहीं तीसरा प्लान कैलेंडर मंथ के हिसाब से वैलिडिटी ऑफर करेगा, यानी इसकी वैलिडिटी अगले महीने की संबंधित तारीख के आधार पर तय होगी। गौरतलब है कि कंपनी ने ये प्लान ऐसे वक्त में पेश किए हैं जब भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने टेलीकॉम कंपनियों को हाल ही में सिर्फ वॉयस कॉलिंग और एसएमएस वाले रिचार्ज प्लान के विकल्प उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इस कदम से उन ग्राहकों को बड़ी राहत मिलेगी जिन्हें मोबाइल डेटा की जरूरत नहीं पड़ती, लेकिन अब तक उन्हें डेटा वाले पैक के लिए भी पैसा देना पड़ता था। बता दें कि इससे पहले जियो ने भी 72 दिन की वैलिडिटी वाला एक प्लान पेश किया है जिसमें डेली 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ जियोहॉटस्टार भी मिल रहा है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!