कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी की ओर से वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीनी रोबोट सेना से मुठभेड़ की आशंका जताए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है। तिवारी ने मंगलवार को एक मीडिया रिपोर्ट को साझा करते हुए कहा कि चीन ने ह्यूमनाइड रोबोट के क्षेत्र में जबरदस्त तरक्की की है और यदि भारत ने समय रहते सावधानी नहीं बरती तो उसे जल्द ही एलएसी पर पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के रोबोट से लड़ना पड़ सकता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि आज चीन 75 अहम प्रौद्योगिकियों में से 67 में अमेरिका से आगे निकल चुका है, जबकि भारत बड़ी ताकत होने के दावे करता रहता है। इस बयान के जवाब में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस की सोच को 'चीनी सोच' करार देते हुए कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी असल में 'चीन का रोबोट' हैं, क्योंकि वे हमेशा देश की सेना के खिलाफ बोलते हैं और दुश्मनों का साथ देते हैं। पात्रा ने डोकलाम विवाद के दौरान राहुल गांधी के उस बयान को याद किया जिसमें उन्होंने भारतीय सेना के बारे में निराशाजनक टिप्पणी की थी। भाजपा प्रवक्ता ने यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) की सफलता का उदाहरण देते हुए कांग्रेस पर और तंज कसा। उन्होंने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने एक समय यूपीआई की शुरुआत का मजाक उड़ाया था, लेकिन आज यह दुनिया की सबसे बड़ी रियल टाइम भुगतान प्रणाली बन चुकी है। पात्रा ने कहा कि सड़क किनारे सब्जी बेचने वाली महिलाएं और गोलगप्पे बेचने वाले लोग भी डिजिटल भुगतान का उपयोग कर रहे हैं, जो साबित करता है कि वे राहुल गांधी से कहीं ज्यादा समझदार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी को इन आम लोगों से सीख लेनी चाहिए, क्योंकि उनकी समझ और व्यवहारिक ज्ञान कांग्रेस नेतृत्व से कहीं बेहतर है। पात्रा ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस की गलत सोच का मुकाबला करना होगा और जनता को सच्चाई से अवगत कराना होगा। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस हमेशा देश की सुरक्षा और आर्थिक प्रगति के मुद्दों पर गलत जानकारी फैलाती है, जबकि सरकार ने तकनीकी और सैन्य क्षेत्र में कई बड़े कदम उठाए हैं।
एलएसी पर चीनी रोबोट सेना की चेतावनी पर भाजपा का पलटवार, राहुल को बताया 'चीन का रोबोट'
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी की ओर से वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीनी रोबोट सेना से मुठभेड़ की आशंका जताए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है। तिवारी न
NRI Post Hindi Desk · 91 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





