|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

एलपीयू बवाल: दुकानों में लूटपाट और तलवारें लहराने के आरोप, तीन छात्राओं के वायरल वीडियो ने बढ़ाया सस्पेंस

जालंधर-फगवाड़ा रोड स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में हुए बवाल के दौरान कैंपस स्थित कई दुकानों और शोरूम में तोड़फोड़ के साथ लूटपाट किए जाने की खबरें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि प्रदर्श

NRI Post Hindi Desk · 56 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
एलपीयू बवाल: दुकानों में लूटपाट और तलवारें लहराने के आरोप, तीन छात्राओं के वायरल वीडियो ने बढ़ाया सस्पेंस
📷 NRI Post Hindi Desk

जालंधर-फगवाड़ा रोड स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में हुए बवाल के दौरान कैंपस स्थित कई दुकानों और शोरूम में तोड़फोड़ के साथ लूटपाट किए जाने की खबरें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों की भीड़ के बीच कुछ शरारती तत्व घुस गए थे, जिन्होंने कैंपस के अंदर स्थित माल में ट्रेसर, डेल और लेनेवो समेत कई शोरूम तथा कपड़ों की दुकानों को निशाना बनाया। रातभर चले इस हंगामे के दौरान दुकानों के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और कई जगहों पर शीशे टूटे हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने दुकानों में घुसकर सामान बाहर निकाला और अपने साथ ले गए। कुछ छात्रों ने यह भी दावा किया कि बवाल के दौरान कुछ लोग हाथों में तलवारें लेकर कैंपस के अंदर घूम रहे थे, और रात में स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि कई हिस्सों में पुलिस की मौजूदगी नहीं थी तथा सुरक्षा व्यवस्था भी प्रभावित हो गई थी, जिसका फायदा उठाकर शरारती तत्वों ने माल सहित दुकानों को निशाना बनाया। हालांकि, लूटपाट में कितना सामान चोरी हुआ और कितने शोरूम प्रभावित हुए हैं, इसका वास्तविक आंकड़ा पुलिस जांच और दुकानदारों की शिकायतों के बाद ही सामने आ पाएगा। इस पूरे घटनाक्रम के बाद इंटरनेट मीडिया पर तीन छात्राओं से जुड़े दो अलग-अलग वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसने मामले को और उलझा दिया है। पहला वीडियो एलपीयू की रजिस्ट्रार की ओर से साझा किया गया था, जिसमें तीन छात्राएं कथित तौर पर यह कहती नजर आ रही हैं कि उनके साथ कुछ नहीं हुआ है, लेकिन इसके बाद सामने आए दूसरे वीडियो में वही तीन छात्राएं कथित तौर पर कह रही हैं कि उन्होंने ऐसा कोई वीडियो नहीं बनाया था और उनका इस्तेमाल किया गया है। दोनों वीडियो के तेजी से प्रसारित होने के बाद पुलिस अब इसकी सत्यता, इन्हें कब और किस परिस्थिति में रिकॉर्ड किया गया तथा इन्हें इंटरनेट मीडिया पर किसने प्रसारित किया, इसकी जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा। वहीं, एलपीयू में हुई तोड़फोड़, आगजनी और लूटपाट के मामलों में भी पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि दोषियों की पहचान की जा सके और पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!