|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

एलपीयू हिंसा में बाहरी गुंडों का हाथ? कैंपस में संदिग्ध जिप्सी गाड़ियों का वीडियो वायरल, एसआईटी करेगी जांच

जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रों का प्रदर्शन हिंसक प्रदर्शन में बदल गया, जिसके पीछे बाहरी तत्वों की संलिप्तता सामने आ रही है। लगातार यह बात उजागर हो रही है कि एलपीयू के परिसर में बाहरी

NRI Post Hindi Desk · 57 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
एलपीयू हिंसा में बाहरी गुंडों का हाथ? कैंपस में संदिग्ध जिप्सी गाड़ियों का वीडियो वायरल, एसआईटी करेगी जांच
📷 NRI Post Hindi Desk

जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रों का प्रदर्शन हिंसक प्रदर्शन में बदल गया, जिसके पीछे बाहरी तत्वों की संलिप्तता सामने आ रही है। लगातार यह बात उजागर हो रही है कि एलपीयू के परिसर में बाहरी लोग घुसे थे और उन्होंने छात्रों के प्रदर्शन को भड़काकर हिंसक बना दिया। अब एक और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दो सफेद रंग की जिप्सी गाड़ियों में कुछ युवक सरेआम एलपीयू के अंदर चक्कर लगाते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो पिछले दो दिनों से बने तनावपूर्ण माहौल के बीच सामने आया है। वीडियो में दोनों वाहन कैंपस के अलग-अलग हिस्सों में लगातार घूमते नजर आ रहे हैं और उनमें बैठे युवक कैंपस में गोल-गोल गाड़ी घुमाते दिखाई देते हैं, जिससे छात्रों में डर का माहौल बन गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में भी यह सामने आया है कि बाहरी तत्वों ने यूनिवर्सिटी परिसर में घुसकर इस पूरे माहौल को खराब किया और छात्रों के प्रदर्शन को हिंसक बनाया तथा उन्हें भड़काया। ऐसे में संदिग्ध तरीके से घूम रही गाड़ियों का वीडियो सामने आने से छात्रों की चिंता और बढ़ गई है। हालांकि, वीडियो में दिखाई दे रहे युवक कौन हैं और वे किस उद्देश्य से कैंपस में घूम रहे थे, इसकी अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने भी फिलहाल वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पहचान या उनकी गतिविधियों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। मामले की जांच के लिए गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम के प्रमुख एसपी विनीत अहलावत ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच करवाई जाएगी और पुलिस वीडियो की सत्यता, उसमें दिखाई दे रहे वाहनों और युवकों की पहचान समेत पूरे घटनाक्रम की पड़ताल करेगी। इस घटना से जुड़ा वीडियो लगातार वायरल हो रहा है, जिससे कैंपस में तनाव और छात्रों के बीच असुरक्षा की भावना बनी हुई है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!