|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
खेल

एशियाई खेलों में भारत का पहला मुकाबला आज अफगानिस्तान से, वैभव पर रहेंगी नजरें

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का सामना एशियाई खेलों के पहले मैच में सोमवार को अफगानिस्तान से होगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इस टीम को जापान के हालात में जल्दी ढलने की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। कोरोग

NRI Post Hindi Desk · 58 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
एशियाई खेलों में भारत का पहला मुकाबला आज अफगानिस्तान से, वैभव पर रहेंगी नजरें
📷 NRI Post Hindi Desk

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का सामना एशियाई खेलों के पहले मैच में सोमवार को अफगानिस्तान से होगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इस टीम को जापान के हालात में जल्दी ढलने की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। कोरोगी स्पोर्टर्स पार्क पर ही महिला वर्ग की स्पर्धा हुई थी जिसमें भारत ने स्वर्ण पदक जीता था। महिलाओं के मुकाबलों में बड़े स्कोर बने लेकिन अभी तक पुरुष टीम के मैचों में बड़े स्कोर नहीं देखे गए हैं। जापान के विरुद्ध मंगलवार को सानो में हुए मुकाबले में टर्निंग पिच पर भारतीय टीम को कड़ी चुनौती मिली थी। भारतीय क्रिकेटर टोक्यो से नागोया बुलेट ट्रेन से पहुंचे हैं और उन्होंने सफर का पूरा मजा लिया। क्रिकेट नहीं खेलने वाले देश में पहली बार खेलना अधिकांश क्रिकेटरों के लिए नया अनुभव होगा। अय्यर ने नागोया के सफर के दौरान बीसीसीआई की वेबसाइट पर कहा कि यह खूबसूरत है। भारत यहां पूरी मजबूत टीम लेकर आया है जिसमें अय्यर के अलावा जसप्रीत बुमराह, इशान किशन, अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल हैं। इस प्रारूप में भारतीय क्रिकेट की गहराई को देखते हुए इस फैसले पर सवाल भी उठे थे, क्योंकि विशेषज्ञों का मानना है कि फोकस दो हजार सत्ताईस वनडे विश्व कप पर होना चाहिए था। भारतीय टीम के लिए स्वर्ण से इतर कोई भी पदक निराशाजनक होगा। हाल ही में दिल्ली में भारत के हाथों सीरीज में बुरी तरह पराजित हुई अफगानिस्तान टीम दारविश रसूली की कप्तानी में नए खिलाड़ियों को लेकर आई है। टीम में छह खिलाड़ी ऐसे हैं जो पहली बार खेलेंगे। भारत अभियान की शुरुआत क्वार्टर फाइनल से करेगा, जबकि अफगानिस्तान नेपाल के विरुद्ध एक मैच खेल चुका है जिसमें उसे पराजय मिली थी। पहले मैच में उसने जापान को हराया था। अन्य खिलाड़ियों की तरह क्रिकेटरों को होटल की दिक्कत नहीं हुई क्योंकि बीसीसीआई ने सारा बंदोबस्त खुद किया है। खिलाड़ी नागोया में पांच सितारा होटल में रूके हैं। सभी की नजरें पंद्रह वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर लगी हैं लेकिन अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के फार्म को देखते हुए उन्हें मौका मिलने की उम्मीद कम ही है। भारत को स्वर्ण जीतने के लिए सिर्फ तीन जीत की जरूरत है। भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर कप्तान हैं जबकि वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतिश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, विप्रज निगम और यश ठाकुर शामिल हैं। अफगानिस्तान की टीम में दारविश रसूली कप्तान हैं तथा मोहम्मद इशाक, इमरान मीर, नजीबुल्लाह जदरान, इस्मत आलम, करीम जनत, नांगेयालिया खरोटी, अब्दुल्लाह अहमदजइ, खालिद तानीवाल, मोहम्मद अकरम, फरीदून दाउदजइ, फरमानुल्लाह सफी, हसन इसाखिल, फैसल शिनोजादा और अरब गुल मोमांद शामिल हैं। यह मुकाबला निशिन में सुबह साढ़े दस बजे से खेला जाएगा और इसका प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क तथा सोनी लिव पर किया जाएगा।

🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!