आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारत ने 85 पदकों के साथ अपने अभियान का शानदार अंत किया। भारत ने 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य पदक जीते और पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया। भारत से आगे सिर्फ चीन, मेजबान जापान और दक्षिण कोरिया रहे। यह भारत का एशियन गेम्स इतिहास में दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। इससे पहले हांगझोउ एशियन गेम्स 2022 में भारत ने रिकॉर्ड 106 पदक जीते थे। करीब 500 खिलाड़ियों के दल के साथ जापान पहुंचा भारत इस बार भी एशिया की प्रमुख खेल शक्तियों में शामिल रहा। खास बात यह रही कि पदकों की संख्या से ज्यादा चर्चा उन ऐतिहासिक उपलब्धियों की हुई, जो भारतीय खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेलों में हासिल कीं। भारत के लिए सबसे यादगार पलों में एक पुरुष हॉकी टीम का प्रदर्शन रहा। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम ने फाइनल में मलेशिया को 5-1 से हराकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स का स्वर्ण जीता। इस जीत के साथ भारत ने लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 का टिकट भी हासिल कर लिया। फाइनल में हरमनप्रीत ने दो गोल किए, जबकि जुगराज सिंह, हार्दिक सिंह और शिलानंद लाकड़ा ने एक-एक गोल दागे। पूरे टूर्नामेंट में 12 गोल के साथ हरमनप्रीत शीर्ष स्कोरर रहे। महिला हॉकी टीम ने भी लंबे इंतजार को खत्म किया। चीन को 1-0 से हराकर भारतीय महिलाओं ने 44 साल बाद एशियन गेम्स का स्वर्ण जीता। इस तरह पहली बार एक ही संस्करण में भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। महिला हॉकी टीम भी अगले ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने में सफल रही। भारत ने क्रिकेट के मैदान पर भी अपना दबदबा कायम रखा। पुरुष टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार स्वर्ण जीता। फाइनल में अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों पर 61 रन और तिलक वर्मा ने 22 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाकर भारत को 211/6 तक पहुंचाया। पाकिस्तान की ओर से हसन नवाज ने 51 गेंदों पर 96 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन उनकी कोशिश टीम को जीत नहीं दिला सकी। महिला क्रिकेट टीम ने भी श्रीलंका को फाइनल में हराकर अपना खिताब बरकरार रखा। कबड्डी के मैदान पर भारत का प्रदर्शन शानदार रहा। इस बार भी भारत की पुरुष और महिला कबड्डी टीमों ने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और स्वर्ण पदक बरकरार रखे। दोनों ही टीमों की टक्कर फाइनल में ईरान से हुई, जहां वे स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहीं। तीरंदाजी भारत के लिए सबसे सफल खेलों में रहा और पांच स्वर्ण उसके खाते में आए। 17 साल की कुमकुम अनिल मोहोड ने महिला व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण जीतकर इतिहास रचा। वह इस स्पर्धा में एशियन गेम्स स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। कुमकुम ने अंकिता भकत और कीर्ति शर्मा के साथ महिला रिकर्व टीम का स्वर्ण भी जीता। व्यक्तिगत जीत के साथ उन्होंने भारत के लिए लॉस एंजेलिस ओलंपिक का कोटा भी हासिल किया। गोल्फ में प्रणवी शरथ उर्स ने भी इतिहास बनाया। उन्होंने 15 अंडर 265 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। प्रणवी एशियन गेम्स में यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर बनीं। महिला टीम स्पर्धा में प्रणवी, अदिति अशोक और दीक्षा डागर ने रजत पदक जीता। निशानेबाजी में भारत को 15 पदक मिले। नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण जीतकर देश के लिए पहला व्यक्तिगत स्वर्ण हासिल किया, जबकि कमलजीत और सुरुचि सिंह ने मिश्रित टीम 10 मीटर एयर पिस्टल में एशियन रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए स्वर्ण जीता। एथलेटिक्स ने भारत को सबसे ज्यादा 24 पदक दिलाए। इस अभियान में कई खिलाड़ियों ने पुराने इंतजार और रिकॉर्ड को खत्म किया। विथ्या रामराज ने महिला 400 मीटर हर्डल्स में कांस्य जीतने के साथ-साथ 42 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा। पुरुष भाला फेंक में यशवीर सिंह ने रजत और रोहित यादव ने कांस्य जीते। नीरज चोपड़ा चोट के कारण प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सके। सावन बरवाल ने 1982 के बाद एशियन गेम्स मैराथन में भारत को पहला पदक दिलाया और र
एशियाड 2026 में भारत की ऐतिहासिक पदक बारिश, 85 पदकों के साथ चौथा स्थान
आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारत ने 85 पदकों के साथ अपने अभियान का शानदार अंत किया। भारत ने 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य पदक जीते और पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया। भारत से आगे सिर्फ चीन,
NRI Post Hindi Desk · 51 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।



