जापान में चल रहे 20वें एशियन गेम्स में क्रिकेट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से हो रहा है। यह मैच निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जा रहा है। श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 169 रन बनाए। भारत की ओर से ईशान किशन ने शानदार नाबाद 80 रन की पारी खेली, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 38 रन का अहम योगदान दिया। इसके अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। भारतीय पारी के दौरान 19वें ओवर में शिवम दुबे 9 गेंदों पर 3 रन बनाकर कैच आउट हुए, जिसके बाद वाशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए। ईशान किशन ने 33 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया, जो उन्होंने एक छक्के की मदद से जड़ा। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 137 रन था। भारतीय पारी में 14वें ओवर में अक्षर पटेल और 15वें ओवर में तिलक वर्मा आउट हुए। तिलक ने 4 गेंदों पर 2 रन बनाए। अक्षर पटेल ने 13 गेंदों पर 8 रन बनाकर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में कैच आउट हुए। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर 10वें ओवर में वानुजा सहान की गेंद पर बोल्ड हो गए। अय्यर ने 13 गेंदों पर 13 रन की पारी खेली। पावरप्ले के बाद वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी का अंत हुआ, वह बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में कैच आउट हुए। वैभव ने 21 गेंदों पर 38 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। पहले 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 58 रन था। भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और दूसरे ओवर में अभिषेक शर्मा तथा तीसरे ओवर में सजू सैमसन आउट हुए। सजू ने 9 गेंदों पर 7 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाया, लेकिन अगली ही गेंद पर कैच आउट हो गए। उन्होंने 3 गेंदों पर 7 रन बनाए। अब 170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम को पहले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने दो बड़े झटके दिए। बुमराह ने दूसरी गेंद पर सिनेथ जयवर्धने को बोल्ड किया और पांचवीं गेंद पर सोहन डी लिवेरा को पवेलियन भेजा। दोनों बल्लेबाजों का खाता तक नहीं खुल सका। दूसरा ओवर अक्षर पटेल करने आए और ओवर की पहली गेंद पर ही नुवानिदु फर्नांडो रन आउट हो गए, उन्होंने कोई गेंद तक नहीं खेली। चौथे ओवर में श्रीलंका को चौथा झटका लगा, जब अक्षर पटेल ने कप्तान सहान अराचिगे को आउट किया और वैभव सूर्यवंशी ने उनका कैच पकड़ा। सहान ने 8 गेंदों पर 9 रन की पारी खेली। श्रीलंका ने पहले दो ओवरों में ही 3 विकेट गंवा दिए थे। इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल का टिकट कटाएगी, जबकि हारने वाली टीम बांग्लादेश के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेगी। पाकिस्तान की टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है। भारतीय टीम की बात करें तो जापान के खिलाफ आराम करने वाले जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है।
एशियन गेम्स सेमीफाइनल: अक्षर पटेल ने कप्तान सहान अराचिगे को आउट किया, श्रीलंका को लगा चौथा झटका
जापान में चल रहे 20वें एशियन गेम्स में क्रिकेट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से हो रहा है। यह मैच निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जा रहा है। श्रीलंका के कप्तान ने टॉस
NRI Post Hindi Desk · 54 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।



