|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

एसी बंद करने से पहले भूलकर भी न करें लापरवाही, वरना अगली गर्मियों में पड़ेंगे लेने के देने

सर्दी का मौसम शुरू होते ही आमतौर पर लोग अपने एयर कंडीशनर यानी एसी को बंद कर देते हैं और फिर सीधे गर्मियों के आने पर ही उसे दोबारा चालू करते हैं, लेकिन महीनों तक एसी के बंद रहने के कारण उसमें धूल और मि

NRI Post Hindi Desk · 24 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

सर्दी का मौसम शुरू होते ही आमतौर पर लोग अपने एयर कंडीशनर यानी एसी को बंद कर देते हैं और फिर सीधे गर्मियों के आने पर ही उसे दोबारा चालू करते हैं, लेकिन महीनों तक एसी के बंद रहने के कारण उसमें धूल और मिट्टी जम जाती है तथा नमी की वजह से फंगस और बदबू की समस्या पैदा हो जाती है, जिससे अगली गर्मियों में कूलिंग भी कम होने लगती है। अगर आप चाहती हैं कि अगली बार जब आप एसी चालू करें तो वह बिना किसी परेशानी के एकदम फ्रेश हवा दे और उसकी लाइफ भी बनी रहे, तो सर्दियों में एसी बंद करने से पहले उसकी छोटी सी सफाई और कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। सबसे पहले एसी बंद करने से पहले इसके एयर फिल्टर को निकालकर अच्छी तरह धो लें, क्योंकि महीनों चलने के बाद फिल्टर में बारीक धूल और डस्ट पार्टिकल्स जम जाते हैं, इन्हें साफ करके सुखाकर वापस लगा दें ताकि अंदर बदबू न जमे। इसके बाद इनडोर यूनिट के ग्रिल और ब्लोअर पर जमी धूल को किसी सूखे कपड़े या ब्रश से साफ कर लें, क्योंकि अगर फिल्टर या कॉइल गंदे रहेंगे तो नमी पाकर वहां बैक्टीरिया और फंगस पनपने लगते हैं। एसी को पूरी तरह बंद करने से पहले उसे लगभग 15-20 मिनट के लिए फैन मोड या ऑटो क्लीन मोड पर चला दें, इससे एसी के अंदर मौजूद सारी नमी और ह्यूमिडिटी सूख जाती है, जिससे फंगस या मोल्ड की समस्या नहीं होती। एसी का इस्तेमाल बंद करने के बाद इसका मेन पावर स्विच ऑफ कर दें और प्लग निकाल दें, ताकि सर्दियों में वोल्टेज फ्लक्चुएशन से सर्किट सुरक्षित रहे, साथ ही रिमोट से बैटरियां निकालकर अलग रख लें ताकि बैटरी लीक होकर रिमोट खराब न करे। अंत में अगर विंडो एसी है या स्प्लिट एसी की आउटडोर यूनिट खुले में है तो सर्दियों की बारिश, ओस और धूल-मिट्टी से बचाने के लिए इसे किसी सूती कपड़े या वाटरप्रूफ कवर से अच्छी तरह ढक दें। इन आसान कदमों को अपनाकर आप अपने एसी को लंबे समय तक सुरक्षित और फ्रेश रख सकती हैं।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!