|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

ऐमेजॉन सेल में टू-व्हीलर की बंपर बिक्री, सामान्य दिनों से 6 गुना बढ़ी बिक्री; छोटे शहरों में सबसे ज्यादा मांग

भारतीय बाजार में ऑनलाइन शॉपिंग का चलन लगातार बढ़ता जा रहा है। पहले लोग घरेलू सामान और फिर मोबाइल फोन ऑनलाइन खरीदते थे, लेकिन अब टू-व्हीलर यानी दोपहिया वाहन भी ऑनलाइन खरीदे जा रहे हैं। हाल ही में जारी

NRI Post Hindi Desk · 24 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
ऐमेजॉन सेल में टू-व्हीलर की बंपर बिक्री, सामान्य दिनों से 6 गुना बढ़ी बिक्री; छोटे शहरों में सबसे ज्यादा मांग
📷 NRI Post Hindi Desk

भारतीय बाजार में ऑनलाइन शॉपिंग का चलन लगातार बढ़ता जा रहा है। पहले लोग घरेलू सामान और फिर मोबाइल फोन ऑनलाइन खरीदते थे, लेकिन अब टू-व्हीलर यानी दोपहिया वाहन भी ऑनलाइन खरीदे जा रहे हैं। हाल ही में जारी हुई ऐमेजॉन इंडिया की एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि भारत में लोग अब बड़े पैमाने पर ऑनलाइन टू-व्हीलर शॉपिंग कर रहे हैं। कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में सटीक संख्याओं की जानकारी नहीं दी है, लेकिन ट्रेंड साफ तौर पर दिखा दिया है कि ऑनलाइन वाहन खरीदारी अब आम होती जा रही है। ऐमेजॉन के मुताबिक, ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2026 शुरू होने के बाद से प्लेटफॉर्म पर टू-व्हीलर कैटेगरी में औसत दिनों के मुकाबले 6 गुना ज्यादा ग्रोथ दर्ज की गई है। यानी जहां सामान्य दिनों में प्लेटफॉर्म पर एक टू-व्हीलर बिक रहा था, वहीं सेल के दौरान यह आंकड़ा 6 तक पहुंच गया है। कंपनी ने बताया कि इस दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटर से लेकर पारंपरिक कम्यूटर बाइक तक सभी की मांग बढ़ी है। बल्कि लोग प्रीमियम मोटरसाइकिल तक ऑनलाइन खरीद रहे हैं, जो यह दिखाता है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लोग सिर्फ किफायती स्कूटर या बाइक नहीं देख रहे, बल्कि प्रीमियम मोटरसाइकिल में भी उनकी दिलचस्पी बढ़ रही है। कंपनी की मानें तो ऑनलाइन खरीदारी में छोटे शहरों की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ रही है। प्लेटफॉर्म पर टू-व्हीलर की कुल बिक्री में 60 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी नॉन-मेट्रो शहरों की है। इस सूची में सूरत, कोटा, भुवनेश्वर, प्रयागराज, नेल्लोर, वारंगल, अमृतसर, लुधियाना, बेलगावी, कानपुर और भीलवाड़ा जैसे शहर शामिल हैं। यह साफ है कि टू-व्हीलर की ऑनलाइन खरीदारी का ट्रेंड सिर्फ बड़े महानगरों तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के मध्यम और छोटे शहरों में भी लोग ऑनलाइन वाहन खरीदने में भरोसा दिखा रहे हैं। ऐमेजॉन पर टू-व्हीलर खरीदने वालों की पसंदीदा ब्रांड की बात करें तो इलेक्ट्रिक सेगमेंट में चेतक और एम्पीयर लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं, वहीं पारंपरिक भारतीय कंपनियों में हीरो मोटोकॉर्प और बजाज ऑटो के मॉडल्स की मांग सबसे ज्यादा देखने को मिली है। प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट में ट्रायम्फ और केटीएम जैसे अंतरराष्ट्रीय ब्रांड भी लोगों को पसंद आ रहे हैं। कंपनी के मुताबिक, ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग औसत दिनों के मुकाबले 8 गुना तेजी से बढ़ी है, जो इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में अच्छी ग्रोथ को दर्शाता है। ऑनलाइन ऑटोमोबाइल मार्केट में लोग सिर्फ बाइक और स्कूटर तक सीमित नहीं हैं। ग्राहक हेलमेट, डैशकैम, राइडिंग गियर, कार परफ्यूम, कार वैक्यूम क्लीनर, स्पेयर पार्ट्स और कार केयर से जुड़े दूसरे प्रोडक्ट भी ऑनलाइन खरीद रहे हैं। कंपनी की मानें तो उनके ऑटोमोटिव स्टोर में भी औसत दिनों के मुकाबले 2.2 गुना ग्रोथ दर्ज की गई है। यह दिखाता है कि ग्राहक वाहनों के साथ-साथ उसकी देखभाल और मेंटेनेंस से जुड़े सामान भी ऑनलाइन खरीदने में दिलचस्पी ले रहे हैं। कुल मिलाकर, यह रिपोर्ट भारत में ऑनलाइन वाहन खरीदारी के तेजी से बढ़ते बाजार और छोटे शहरों की बढ़ती भागीदारी की साफ तस्वीर पेश करती है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!