क्या आपको ऑर्कुट याद है? अगर आप मिलेनियल हैं तो यह नाम आपके लिए बेहद खास होगा, लेकिन जेन जेड के लिए यह नाम नया लग सकता है। बता दें कि ऑर्कुट को सोशल मीडिया का शुरुआती और बेहद लोकप्रिय मंच माना जाता था, जहां दोस्तों के प्रोफाइल देखना, उनकी प्रोफाइल पर संदेश छोड़ना और अपनी पसंद की कम्युनिटी से जुड़ना इंटरनेट का एक खास अनुभव हुआ करता था। उस दौर में लोगों के बीच फीड की जगह स्क्रैप का चलन था। लोग अपने दोस्तों को स्क्रैप लिखते थे, और जिनके पास ज्यादा स्क्रैप होते थे, वे लोकप्रिय माने जाते थे। अब करीब 12 साल बाद ऑर्कुट एक बार फिर चर्चा में है। इसके संस्थापक ऑर्कुट बायूकॉकटेन ने लोगों से एक नए सोशल नेटवर्क को बनाने के लिए समर्थन मांगा है। उनका मकसद ऐसा इंटरनेट तैयार करना है, जहां लाइक, व्यूज और एल्गोरिदम से ज्यादा अहमियत असली लोगों, दोस्ती और आपसी जुड़ाव को मिले। गूगल में काम करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर ऑर्कुट बायूकॉकटेन ने 2004 में ऑर्कुट नाम का प्लेटफॉर्म बनाया था। इसे गूगल के इंटर्नल प्रोजेक्ट के तौर पर तैयार किया गया था। हालांकि गूगल ने ऑर्कुट को 2014 में शटडाउन कर दिया, लेकिन ऑर्कुट डॉट कॉम के मालिक ऑर्कुट बायूकॉकटेन ही रहे, क्योंकि उन्हीं के पास इसके ट्रेडमार्क और राइट्स हैं। यह खबर ऐसे समय आई है, जब इंस्टाग्राम, फेसबुक और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता से तैयार कंटेंट, फर्जी प्रोफाइल और एल्गोरिदम के बढ़ते असर को लेकर चर्चा हो रही है। ऑर्कुट के संस्थापक का मानना है कि सोशल मीडिया लोगों को जोड़ने के बजाय उनका ध्यान खींचने और उन्हें ज्यादा समय तक स्क्रीन पर बनाए रखने पर केंद्रित हो गया है। ऐसे में वह इंटरनेट को फिर से इंसानों के करीब लाना चाहते हैं। ऑर्कुट की शुरुआत 2004 में हुई थी और दिलचस्प यह है कि इसके संस्थापक ने अपने ही नाम पर प्लेटफॉर्म का नाम रखा। यह भारत और ब्राजील में सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुआ, लेकिन 2014 में गूगल ने इसे बंद कर दिया। अब सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि ऑर्कुट की पुरानी वेबसाइट और उसके पुराने अकाउंट अभी दोबारा शुरू नहीं हुए हैं। फिलहाल इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर एक अभियान चल रहा है, जिसके जरिए लोगों से पूछा जा रहा है कि क्या वे असली लोगों, दोस्ती और कम्युनिटी पर आधारित नया सोशल नेटवर्क चाहते हैं। इस अभियान के लिए लोग अपना नाम दर्ज करा सकते हैं और एक समर्थक कार्ड भी पा सकते हैं। लेकिन नाम दर्ज कराने का मतलब यह नहीं है कि आपका पुराना अकाउंट वापस मिल जाएगा या नए प्लेटफॉर्म पर आपका यूजरनेम सुरक्षित हो गया है। कंपनी ने अभी यह भी नहीं बताया है कि नया सोशल नेटवर्क कब लॉन्च होगा। ऑर्कुट को जनवरी 2004 में लॉन्च किया गया था। इसे गूगल के इंजीनियर ऑर्कुट बायूकॉकटेन ने बनाया था। उस दौर में भारत और ब्राजील जैसे देशों में यह काफी लोकप्रिय हुआ। लोग अपनी प्रोफाइल बनाते थे, दोस्तों को जोड़ते थे और अपनी पसंद के विषय पर बनी कम्युनिटी में बातचीत करते थे। इसकी खासियत सिर्फ दोस्तों की सूची बनाना नहीं थी। उपयोगकर्ता एक-दूसरे की प्रोफाइल पर स्क्रैप यानी सार्वजनिक संदेश छोड़ सकते थे और अपने दोस्तों के लिए प्रशंसापत्र लिख सकते थे। कम्युनिटी में लोग फिल्मों, संगीत, कॉलेज, शहरों और अपनी रोजमर्रा की पसंद से जुड़े विषयों पर बातचीत करते थे। आज के सोशल मीडिया की तरह हर पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की होड़ उस समय इतनी बड़ी नहीं थी। ऑर्कुट पर लोगों को अपनी पसंद के समूहों में जुड़ने और एक-दूसरे से बातचीत करने का अलग अनुभव मिलता था। हालांकि, समय के साथ फेसबुक और दूसरे प्लेटफॉर्म ज्यादा लोकप्रिय हो गए। आखिरकार गूगल ने सितंबर 2014 में ऑर्कुट को बंद कर दिया। ऑर्कुट ने अपनी वेबसाइट पर लिखे खुले पत्र में आज के सोशल मीडिया के बदलते स्वरूप पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि सोशल नेटवर्किंग का असली मकसद लोगों को जोड़ना था, लेकिन अब कई प्लेट
ऑर्कुट की वापसी! 12 साल बाद संस्थापक ने मांगा समर्थन, जानें क्या है पूरा मामला
क्या आपको ऑर्कुट याद है? अगर आप मिलेनियल हैं तो यह नाम आपके लिए बेहद खास होगा, लेकिन जेन जेड के लिए यह नाम नया लग सकता है। बता दें कि ऑर्कुट को सोशल मीडिया का शुरुआती और बेहद लोकप्रिय मंच माना जाता था
NRI Post Hindi Desk · 46 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।
