|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

ओडिशा में 180 करोड़ के बैंक लोन घोटाले में दिल्ली का कारोबारी गिरफ्तार, ईडी को मिली 6 दिन की रिमांड

ईडी ने ओडिशा में 180 करोड़ रुपये से अधिक के बैंक ऋण घोटाले के मामले में दिल्ली निवासी कारोबारी बलबीर सिंह मल्होत्रा को गिरफ्तार किया है। उसे धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत गुरुवार को गिर

NRI Post Hindi Desk · 11 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

ईडी ने ओडिशा में 180 करोड़ रुपये से अधिक के बैंक ऋण घोटाले के मामले में दिल्ली निवासी कारोबारी बलबीर सिंह मल्होत्रा को गिरफ्तार किया है। उसे धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। ईडी के भुवनेश्वर जोनल कार्यालय के अनुसार, जांच में सामने आया है कि मल्होत्रा ने ओडिशा के एक व्यक्ति के साथ मिलकर बैंक से मिले ऋण की राशि को दूसरी जगह हस्तांतरित करने की साजिश रची थी। एक बीयर निर्माण संयंत्र परियोजना के लिए स्वीकृत ऋण का 80 प्रतिशत हिस्सा आरोपित की फर्म को मिला था। घोटाले से ओडिशा स्थित दो सरकारी बैंकों को 180 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। मामले में आगे की जांच के लिए ईडी ने अदालत से आरोपित की छह दिनों की रिमांड हासिल की है। एजेंसी अब ऋण की राशि के इस्तेमाल, उसके हस्तांतरण और घोटाले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!