ओप्पो ने अपने गृह बाजार चीन में एक नया 5जी स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसका नाम रेनो 16टी है। यह फोन फैशन फोकस डिजाइन के साथ पेश किया गया है और इसमें बड़ी बैटरी तथा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। कंपनी ने इस फोन में मीडियाटेक का डाइमेंशन 8-सीरीज चिपसेट और कॉम्पैक्ट 6.32 इंच की अमोलेड डिस्प्ले दी है। इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 2640 गुणा 1216 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और पिक्सल डेनसिटी 460 पीपीआई है, जो 1.07 अरब रंगों को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1800 निट्स की है और टच सैंपलिंग 240 हर्ट्ज है। ओप्पो के इस लेटेस्ट रेनो 16टी स्मार्टफोन में मीडियाटेक का डाइमेंशन 8550 सुपर चिपसेट दिया गया है। यह फोन 12 जीबी की एलपीडीडीआर5एक्स या एलपीडीडीआर5 रैम और 512 जीबी तक की यूएफएस 3.1 स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन में 6700 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 80 वॉट सुपरवूक और 80 वॉट यूएफसीएस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरे की बात करें तो फोन के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस दिया गया है, जो ओआईएस सपोर्ट करता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलफोटो कैमरा लेंस दिया गया है। यह कैमरा सेटअप 3.5 गुना तक ऑप्टिकल जूम और 120 गुना डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा भी दिया गया है और यह डुअल व्यू वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 6, ब्लूटूथ और एनएफसी दिया गया है। इसके साथ ही फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट, यूएसबी टाइप सी और डुअल सिम का सपोर्ट भी मिलता है। इस फोन में एआई फीचर्स के लिए अलग से बटन भी दिया गया है और यह आईपी68 तथा आईपी69के रेटिंग के साथ आता है। ओप्पो रेनो 16टी को चीन में 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ 3,699 युआन यानी करीब 52,819 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इस फोन का हायर वेरिएंट 16 जीबी रैम और 512 जीबी की स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। यह फोन हार्टबीट, गैलेक्सी पर्पल और मूनलाइट ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है।
ओप्पो का धमाकेदार 5जी फोन लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा और 6700 एमएएच बैटरी के साथ मिलेगा 120 हर्ट्ज डिस्प्ले
ओप्पो ने अपने गृह बाजार चीन में एक नया 5जी स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसका नाम रेनो 16टी है। यह फोन फैशन फोकस डिजाइन के साथ पेश किया गया है और इसमें बड़ी बैटरी तथा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
NRI Post Hindi Desk · 57 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




