|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

ओमान तट के पास भारतीय चालक दल वाले तेल टैंकर पर हमला, एक नाविक लापता, 13 बचाए गए; भारत ने की निंदा

नई दिल्ली। भारत ने ओमान के तट के पास पनामा के ध्वज वाले एक तेल टैंकर ‘एमटी एल गैया’ पर हुए हमले की रविवार को कड़ी निंदा की है। इस हमले में पोत पर सवार एक भारतीय नाविक के लापता होने की सूचना है, जबकि च

NRI Post Hindi Desk · 72 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
ओमान तट के पास भारतीय चालक दल वाले तेल टैंकर पर हमला, एक नाविक लापता, 13 बचाए गए; भारत ने की निंदा
📷 NRI Post Hindi Desk

नई दिल्ली। भारत ने ओमान के तट के पास पनामा के ध्वज वाले एक तेल टैंकर ‘एमटी एल गैया’ पर हुए हमले की रविवार को कड़ी निंदा की है। इस हमले में पोत पर सवार एक भारतीय नाविक के लापता होने की सूचना है, जबकि चालक दल के 13 अन्य भारतीय सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया कि पोत पर कुल 14 भारतीय चालक दल के सदस्य सवार थे, जिनमें से 13 को अब तक बचा लिया गया है और लापता भारतीय नागरिक की तलाश एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। मंत्रालय के अनुसार, ओमान स्थित भारतीय दूतावास स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है और जारी तलाश एवं बचाव अभियान में ओमानी अधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से समन्वय कर रहा है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत भारतीय नाविकों को बचाने में सहयोग के लिए ओमानी अधिकारियों का आभार जताता है। बयान में कहा गया कि भारत तनाव में तत्काल कमी लाने तथा क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए संवाद व कूटनीति का रास्ता अपनाने की अपनी अपील दोहराता है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में वाणिज्यिक पोतों, नाविकों, आम नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया जाना किसी भी हालत में अस्वेकार्य है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब भारत वाणिज्यिक पोतों पर हो रहे हमलों को लेकर लगातार चिंता जता रहा है, क्योंकि इन पोतों पर आमतौर पर बड़ी संख्या में भारतीय नाविक सवार होते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में क्षेत्रीय संघर्षों के कारण उत्पन्न सुरक्षा जोखिमों से नाविकों की रक्षा के लिए ‘नाविक आपात सहायता नेटवर्क’ बनाने का प्रस्ताव रखा था। उल्लेखनीय है कि पश्चिम एशिया संघर्ष में अब तक मारे गए 16 भारतीयों में से 10 भारतीय नाविक हैं, जबकि काला सागर में व्यापारिक पोतों पर हुए हमलों में पांच अन्य भारतीय नाविकों की मौत हुई है। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में यह भी आग्रह किया कि क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों के जरिये मुक्त व सुरक्षित नौवहन तथा वाणिज्यिक गतिविधियों का प्रवाह जल्द से जल्द बहाल किया जाए। भारत सरकार की प्राथमिकता अपने नागरिकों विशेषकर नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है और इस दिशा में ओमानी प्राधिकरणों के साथ मिलकर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!