मध्य प्रदेश की पर्यटन नगरी ओरछा के सबसे चर्चित ऐतिहासिक स्मारकों में शामिल जहांगीर महल का नाम बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। करीब 400 वर्ष पुराने इस महल का नाम इसके निर्माण कराने वाले बुंदेला शासक राजा वीर सिंह के नाम पर करने का प्रस्ताव प्रशासन ने तैयार कर लिया है, जिसे जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। बेतवा नदी के किनारे स्थित यह महल बुंदेला स्थापत्य कला का शानदार उदाहरण माना जाता है और उपलब्ध जानकारी के अनुसार 236 कमरों वाले इस महल का निर्माण राजा वीर सिंह ने वर्ष 1626 में कराया था। नाम परिवर्तन की यह कवायद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिछले ओरछा दौरे के बाद तेज हुई, जहां उन्होंने महल के नाम को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा था कि यदि जहांगीर यहां आए ही नहीं थे तो महल का नाम उसके वास्तविक निर्माता राजा वीर सिंह के नाम पर होना चाहिए। इसके बाद निवाड़ी कलेक्टर ने जहांगीर महल का नाम 'वीर सिंह महल' करने का प्रस्ताव तैयार किया है। प्रस्ताव शासन को भेजने से पहले पुरातत्व विभाग महल के इतिहास से जुड़े दस्तावेजों और साक्ष्यों की पड़ताल कर रहा है, जिसमें महल के निर्माण, बुंदेला शासक वीर सिंह और मुगल सम्राट जहांगीर से जुड़े प्राचीन अभिलेखों का अध्ययन किया जा रहा है। अधिकारियों का फोकस इस बात पर भी है कि महल के नामकरण और जहांगीर के यहां आने से संबंधित ऐतिहासिक दावों की वास्तविकता क्या है। बताया जाता है कि राजा वीर सिंह मुगल सम्राट जहांगीर को अपना मित्र मानते थे और इसी वजह से उन्होंने महल का नाम जहांगीर के नाम पर रखा, तथा मान्यता है कि जहांगीर ओरछा आए थे और इस महल में राजा वीर सिंह के मेहमान के तौर पर एक दिन ठहरे थे, जिसके बाद महल की पहचान 'जहांगीर महल' के रूप में स्थापित हो गई। हालांकि इतिहास को लेकर एक अलग मत भी सामने आता रहा है और कुछ इतिहासकारों का दावा है कि जहांगीर इस महल में आए ही नहीं थे, जिसी ऐतिहासिक दावे के आधार पर महल के नाम को लेकर सवाल उठते रहे हैं और इसी आधार पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी कह चुके हैं कि यदि जहांगीर यहां आए ही नहीं थे तो महल का नाम उसके वास्तविक निर्माता राजा वीर सिंह के नाम पर किया जाना चाहिए।
ओरछा के ऐतिहासिक जहांगीर महल का बदलेगा नाम, अब 'वीर सिंह महल' करने की तैयारी; शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव
मध्य प्रदेश की पर्यटन नगरी ओरछा के सबसे चर्चित ऐतिहासिक स्मारकों में शामिल जहांगीर महल का नाम बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। करीब 400 वर्ष पुराने इस महल का नाम इसके निर्माण कराने वाले बुंदेला शासक राज
NRI Post Hindi Desk · 71 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

