|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

ओलंपिक से पहले रोबोट्स की दुर्दशा, दौड़ते समय दीवार से टकराकर जमीन पर गिरे

चीन के बीजिंग में 22 अगस्त से शुरू होने वाले विश्व ह्यूमनॉयड रोबोट खेलों से पहले रोबोटों के ट्रायल के दौरान कई मजेदार और चौंकाने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन खेलों को रोबोट ओलंपिक क

NRI Post Hindi Desk · 95 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
ओलंपिक से पहले रोबोट्स की दुर्दशा, दौड़ते समय दीवार से टकराकर जमीन पर गिरे
📷 NRI Post Hindi Desk

चीन के बीजिंग में 22 अगस्त से शुरू होने वाले विश्व ह्यूमनॉयड रोबोट खेलों से पहले रोबोटों के ट्रायल के दौरान कई मजेदार और चौंकाने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन खेलों को रोबोट ओलंपिक का नाम भी दिया गया है। एक वीडियो में एक रोबोट रनिंग ट्रैक पर गोली जैसी रफ्तार से दौड़ता हुआ नजर आ रहा है, लेकिन अचानक वह अपनी रफ्तार पर काबू नहीं रख पाता और सीधे दीवार से जा टकराता है। टक्कर इतनी जोरदार होती है कि रोबोट तुरंत जमीन पर ढेर हो जाता है और बेकाबू होकर अपने पैर हवा में चलाने लगता है। इस हादसे के बाद रोबोट को उठाने के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि वह गिरने के बाद बुरी तरह लड़खड़ा रहा था। इसी तरह का एक और वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक रोबोट रनिंग ट्रैक पर दौड़ते समय मोड़ लेने की बजाय सीधा उस स्थान की ओर बढ़ जाता है, जहां बिजली का बक्सा रखा हुआ है। रोबोट उस बक्से से जा टकराता है और गिर जाता है, जिससे वहां खड़ा एक शख्स बाल-बाल बच जाता है। इस घटना को देखकर वहां मौजूद कर्मचारी भी हैरान रह गए और समझ नहीं पाए कि आखिर रोबोट अचानक अपना नियंत्रण कैसे खो बैठा। इन वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है और इसे लेकर लोग तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। बता दें कि इस रोबोट ओलंपिक में चीन के अलावा देश-विदेश की कई कंपनियां भाग ले रही हैं। सभी कंपनियां अपने-अपने रोबोटों की क्षमता और तकनीक का प्रदर्शन करना चाहती हैं। इससे पहले भी चीन में ह्यूमनॉयड रोबोटों के बीच फुटबॉल मैच के फोटो सामने आए थे, जिसमें रोबोट आपस में मुकाबला करते नजर आए थे। उस दौरान भी घायल हुए रोबोट को मैदान से बाहर ले जाते हुए देखा गया था। इन दृश्यों ने साबित कर दिया है कि तकनीक में जितनी तरक्की हो रही है, रोबोटों में अभी भी कुछ कमियां हैं, जिन्हें ओलंपिक से पहले ठीक करने की कोशिश की जा रही है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!