|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

ओवैसी-चंद्रशेखर गठबंधन से अयोध्या की सियासत में हलचल, मुस्लिम-दलित समीकरण से सपा के सामने नई चुनौती

असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का गठबंधन 2027 के विधानसभा चुनाव में मुस्लिम और अनुसूचित जाति के मतदाताओं को साधने की तैयारी में है, जिससे अयोध्या का सियासी गणित बदलने की संभावना है। ऑल इंडिया मजलिस

NRI Post Hindi Desk · 11 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
ओवैसी-चंद्रशेखर गठबंधन से अयोध्या की सियासत में हलचल, मुस्लिम-दलित समीकरण से सपा के सामने नई चुनौती
📷 NRI Post Hindi Desk

असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का गठबंधन 2027 के विधानसभा चुनाव में मुस्लिम और अनुसूचित जाति के मतदाताओं को साधने की तैयारी में है, जिससे अयोध्या का सियासी गणित बदलने की संभावना है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के सामाजिक परिवर्तन मोर्चा (एसपीएम) बनाने के एलान का असर रामनगरी में भी पड़ सकता है। विधानसभा चुनाव 2022 व नगर निकाय चुनाव 2023 में एआईएमआईएम को मिले मतों ने राजनीतिक पंडितों को चौंका दिया था। इसमें सबसे अहम रुदौली सीट होगी, जहां मुस्लिम मतदाताओं की संख्या जिले की अन्य सीटों के मुकाबले सर्वाधिक है और यहां ओवैसी की पार्टी की पुरानी चुनावी मौजूदगी समाजवादी पार्टी के लिए खास चुनौती बन सकती है। ओवैसी ने पिछले विधानसभा चुनाव के लिए सात सितंबर 2021 को रुदौली से ही अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की थी और बड़ी जनसभा के जरिये अपनी राजनीतिक जमीन तलाशने का संदेश दिया था। एआईएमआईएम प्रत्याशी शेर अफगन को नौ हजार 961 मत मिले थे, जो कुल पड़े मत का 4.59 प्रतिशत था, और भले ही पार्टी जीत से दूर रही, लेकिन उसने अपनी मजबूत उपस्थिति जरूर दर्ज कराई। इसके बाद वर्ष 2023 में हुए नगर निकाय के चुनाव में अयोध्या नगर निगम में एआईएमआईएम ने दमदार प्रदर्शन किया, जहां प्रत्याशी रेहान सिद्दीकी को 16 हजार 348 मत मिले थे, जो बसपा के राममूर्ति यादव को मिले 12 हजार 275 व कांग्रेस की प्रमिला राजपूत को मिले तीन हजार 544 मतों से अधिक रहे, और इस प्रदर्शन ने पार्टी की चुनावी संभावनाओं को लेकर चर्चाएं तेज कर दी थीं। अब चंद्रशेखर आजाद के साथ गठबंधन से ओवैसी की रणनीति को नया आधार मिल सकता है, और यदि दोनों का वोट एक मंच पर आता है तो इसका असर सपा के साथ बसपा के चुनावी समीकरणों पर भी पड़ सकता है। बीकापुर में भाजपा की जीत का अंतर करीब 5,560 मत रहा था, जबकि गोसाईगंज में सपा ने 13 हजार 79 और मिल्कीपुर में 13 हजार 338 मतों से जीत दर्ज की थी, ऐसे में गठबंधन यदि कुछ हजार मत भी हासिल करता है तो करीबी मुकाबले वाली सीटों पर नतीजों का गणित बदल सकता है। ओवैसी-चंद्रशेखर की सक्रियता ने सपा, बसपा और भाजपा तीनों दलों के सामने नए सियासी आकलन की चुनौती खड़ी कर दी है, और रुदौली इस गठबंधन की ताकत और उसके वास्तविक प्रभाव की पहली बड़ी कसौटी बन सकती है। एआईएमआईएम के प्रदेश महासचिव शहनवाज सिद्दीकी ने बताया कि अयोध्या, बीकापुर व रुदौली में गठबंधन मजबूती से चुनाव लड़ेगा।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!