|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

किआ का सीएनजी दांव! कारेंस और क्लैविस के धांसू अवतार से बढ़ी मारुति की टेंशन, जानें क्या होगा खास

किआ मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय एमपीवी कारों कारेंस और कारेंस क्लैविस को फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट के साथ उतारने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। कंपनी ने इन दोनों गाड़ियों को हाल ही में किआ सोरेंटो की लॉन्चिं

NRI Post Hindi Desk · 81 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

किआ मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय एमपीवी कारों कारेंस और कारेंस क्लैविस को फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट के साथ उतारने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। कंपनी ने इन दोनों गाड़ियों को हाल ही में किआ सोरेंटो की लॉन्चिंग के दौरान अनावरण किया है। इस कदम के साथ ही किआ ने भारतीय बाजार में सीएनजी सेगमेंट में अपनी औपचारिक एंट्री कर ली है, जिससे मारुति सुजुकी की अर्टिगा और एक्सएल6 जैसी गाड़ियों को कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है। कंपनी ने इन सीएनजी वेरिएंट की कीमतों का अभी खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि त्योहारी सीजन से पहले यानी सितंबर के अंत या अक्टूबर की शुरुआत में इन्हें लॉन्च किया जा सकता है। दोनों एमपीवी में 1.5 लीटर का फोर सिलेंडर इंजन दिया जाएगा, जो सीएनजी मोड में 93 एचपी की पावर और 123 एनएम का टॉर्क पैदा करेगा। पेट्रोल वर्जन की तुलना में सीएनजी मोड में पावर 22 एचपी और टॉर्क 21 एनएम कम होगा। कंपनी का दावा है कि इंजन को इस तरह कैलिब्रेट किया गया है ताकि परफॉर्मेंस पर कोई खास असर न पड़े और गाड़ी 22 से 25 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज दे सके। इन कारों में 60 लीटर का सीएनजी टैंक बूट फ्लोर के नीचे लगाया जाएगा, जिससे बूट स्पेस घटकर 216 लीटर से 116 लीटर रह जाएगा। किआ ने सस्पेंशन को री-ट्यून किया है और फ्रंट डिस्क ब्रेक को भी अपग्रेड किया है, साथ ही अंडरबॉडी में स्पेयर व्हील की सुविधा भी दी गई है। नई कारेंस क्लैविस में सीएनजी का विकल्प एचटीई और एचटीई (ओ) वेरिएंट में मिलेगा, जबकि मौजूदा कारेंस में यह सुविधा सिर्फ प्रीमियम वेरिएंट में उपलब्ध होगी। गौरतलब है कि पहले कारेंस में सीएनजी का विकल्प डीलर फिटमेंट के तौर पर मिलता था, लेकिन अब यह कंपनी द्वारा फैक्ट्री में ही फिट किया जाएगा, जो ज्यादा सुरक्षित और वारंटी के दायरे में होगा।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!