|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, 2 अक्टूबर से मुंबई में देशव्यापी प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी ने 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। संगठन की तरफ से स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि अगर ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं देत

NRI Post Hindi Desk · 58 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, 2 अक्टूबर से मुंबई में देशव्यापी प्रदर्शन
📷 NRI Post Hindi Desk

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी ने 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। संगठन की तरफ से स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि अगर ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं देते हैं तो देशभर में प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर बताया कि अगर ज्ञानेश कुमार कल तक इस्तीफा नहीं देते हैं तो संगठन 2 अक्टूबर से मुंबई में अपना देशव्यापी प्रदर्शन शुरू करेगा और इसे देश के अलग-अलग शहरों तक ले जाएगा। अभिजीत दीपके ने अपनी पोस्ट में लिखा कि अगर ज्ञानेश कुमार कल तक इस्तीफा नहीं देते हैं तो कॉकरोच जनता पार्टी 2 अक्टूबर से मुंबई से अपना देशव्यापी प्रदर्शन शुरू करेगी और इसे देशभर के शहरों तक ले जाएगी। उन्होंने आगे लिखा कि इस गांधी जयंती पर आइए लोकतंत्र को बचाने का संकल्प लें। इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की थी। संगठन ने कहा था कि अगर वह 48 घंटे में इस्तीफा नहीं देते हैं तो देशभर में प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। संगठन ने आगामी विधानसभा चुनावों को रोकने की भी मांग की है। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक और संयोजक अभिजीत दीपके ने पत्रकारों से कहा कि उनका संगठन नई दिल्ली के साथ-साथ देशभर में धरना प्रदर्शन करेगा। संगठन के सह-संयोजक सौरव दास ने तीन मुख्य मांगें रखीं। इन मांगों में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे, ज्ञानेश कुमार और कथित तौर पर उन्हें निर्देश देने वालों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई और आगामी सभी चुनावों पर रोक लगाने की मांग शामिल है। संगठन ने यह भी मांग की कि विशेष गहन पुनरीक्षण को 2025 की मतदाता सूची पर वापस लाया जाए, विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़ी फाइलों को सुप्रीम कोर्ट की अगुवाई वाली समिति की निगरानी में रखा जाए और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े कानून को रद्द किया जाए। ये मांगें एक प्रमुख अखबार की उस जांच रिपोर्ट के एक दिन बाद सामने आईं, जिसमें बताया गया था कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने चुनाव आयोग के भीतर लिए गए फैसलों और की गई कार्रवाइयों पर कम से कम 14 मौकों पर आपत्ति दर्ज की थी। चुनाव आयोग ने इस मामले पर कहा है कि अलग-अलग राय, लिखित टिप्पणियां और आंतरिक जांच एवं संतुलन विचार-विमर्श का सामान्य हिस्सा हैं। आयोग ने यह भी कहा कि पिछले एक साल के दौरान लिए गए फैसले, जिनमें विशेष गहन पुनरीक्षण भी शामिल है, सर्वसम्मति से लिए गए थे।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!