|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
खेल

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में भगदड़, गांधी जी के वेश में युवक को पुलिस ने दौड़ाया

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस की सख्ती के चलते प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच पूरे दिन आंख-मिचौली का खेल चलता रहा। जंतर-मंतर जा रहे प्रदर्शनकारियों को पुल

NRI Post Hindi Desk · 44 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में भगदड़, गांधी जी के वेश में युवक को पुलिस ने दौड़ाया
📷 NRI Post Hindi Desk

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस की सख्ती के चलते प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच पूरे दिन आंख-मिचौली का खेल चलता रहा। जंतर-मंतर जा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया और कनॉट प्लेस से लेकर जंतर-मंतर तक कई वीडियो सामने आए जिनमें प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच भागमभाग दिखाई दी। एक वीडियो में दिल्ली पुलिस का एक जवान पहले एक प्रदर्शनकारी को पकड़ता है, तभी कुछ अन्य प्रदर्शनकारी वहां से भागने लगते हैं और पुलिसकर्मी उन्हें पकड़ने के लिए उनके पीछे दौड़ पड़ता है। इसी चक्कर में जिस प्रदर्शनकारी को वह पहले पकड़ चुका था, उसे भी मौका मिल जाता है और वह पुलिस की पकड़ से निकलकर भाग जाता है। एक अन्य वायरल वीडियो में महात्मा गांधी के गेटअप में सफेद धोती, चश्मा और हाथ में लाठी लिए एक शख्स पुलिस से बचकर तेजी से दौड़ता नजर आया और पीछे दिल्ली पुलिस के जवान भी भाग रहे थे। इसी दौरान किसी की आवाज सुनाई देती है, अरे गांधी जी, कहां भाग रहे हैं? प्रदर्शन के दौरान एक और वीडियो सामने आया जिसमें दिल्ली पुलिस एक युवक को रोकती दिखाई देती है और युवक का कहना है कि वह डॉक्टर को दिखाने जा रहा है तथा पुलिस के रोकने पर वह डॉक्टर का पर्चा दिखाता नजर आता है। बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया था, लेकिन दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद राजधानी में बड़े पैमाने पर सुरक्षा व्यवस्था की गई और प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर तक पहुंचने से रोकने के लिए कई जगह बैरिकेडिंग और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई। प्रदर्शन के दौरान कनॉट प्लेस में प्रदर्शनकारियों की भीड़ सार्वजनिक शौचालय में घुस गई। रिपोर्टों के मुताबिक, प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर तक नहीं पहुंच सके और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में छोटे-छोटे समूहों में प्रदर्शन करते नजर आए, जबकि पुलिस ने बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिया।

🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!