|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर सर्वे में बड़ा खुलासा, 33 फीसदी ने कहा- चुनाव लड़े तो देंगे वोट

इंडिया टुडे और सी-वोटर के 'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे में देश के युवाओं का मिजाज जानने की कोशिश की गई है। देशभर में हुए GenZ आंदोलन के बाद यह सबसे व्यापक सर्वे माना जा रहा है। इस सर्वे में छात्रों के नए संग

NRI Post Hindi Desk · 89 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर सर्वे में बड़ा खुलासा, 33 फीसदी ने कहा- चुनाव लड़े तो देंगे वोट
📷 NRI Post Hindi Desk

इंडिया टुडे और सी-वोटर के 'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे में देश के युवाओं का मिजाज जानने की कोशिश की गई है। देशभर में हुए GenZ आंदोलन के बाद यह सबसे व्यापक सर्वे माना जा रहा है। इस सर्वे में छात्रों के नए संगठन कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) को लेकर भी लोगों से कई सवाल पूछे गए। सर्वे में यह सामने आया कि 39 प्रतिशत लोगों का मानना है कि सीजेपी को केवल प्रेशर ग्रुप के रूप में ही काम करना चाहिए, जबकि 26 प्रतिशत लोग चाहते हैं कि यह संगठन चुनाव भी लड़े। यानी इस संगठन को लेकर लोगों में चर्चा और दिलचस्पी तो है, लेकिन चुनावी राजनीति में उतरने को लेकर राय बंटी हुई है। वहीं, जब लोगों से सीधा सवाल पूछा गया कि अगर सीजेपी चुनाव लड़ती है तो क्या वे उसे वोट देंगे, तो 33 प्रतिशत लोगों ने हां में जवाब दिया। वहीं, 43 प्रतिशत लोगों ने साफ इनकार कर दिया। ये आंकड़े दर्शाते हैं कि जनता के बीच सीजेपी को लेकर समर्थन और असहमति दोनों मौजूद हैं। हालांकि, अधिक लोगों का इनकार करना यह संकेत देता है कि कॉकरोच जनता पार्टी को व्यापक चुनावी समर्थन हासिल करने के लिए अभी काफी मेहनत करनी होगी। बता दें कि सीजेपी की शुरुआत सीजेआई सूर्यकांत के एक बयान के विरोध में ऑनलाइन अकाउंट बनाकर हुई थी। इसके बाद इस संगठन ने जंतर-मंतर पर NEET परीक्षा को लेकर बड़ा छात्र आंदोलन शुरू किया, जो देशभर में चर्चा का विषय बन गया। सर्वे में युवाओं से यह भी पूछा गया कि उनके लिए सबसे अहम मुद्दा क्या है। 53 प्रतिशत युवाओं ने नौकरी को सबसे बड़ी चिंता बताया, जबकि 22 प्रतिशत ने शिक्षा को प्राथमिकता दी। महंगाई 12 प्रतिशत युवाओं के लिए बड़ा मुद्दा है, जबकि मानसिक स्वास्थ्य को सिर्फ 4 प्रतिशत ने सबसे महत्वपूर्ण बताया। वहीं, युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की जिम्मेदारी के सवाल पर 63 प्रतिशत ने केंद्र और राज्य सरकारों को जिम्मेदार ठहराया। 14 प्रतिशत ने स्कूल-कॉलेजों को जिम्मेदार बताया, जबकि 9 प्रतिशत ने निजी नियोक्ताओं का नाम लिया। ये आंकड़े साफ तौर पर दिखाते हैं कि बेरोजगारी युवाओं की सबसे बड़ी समस्या है और वे इसके समाधान के लिए सबसे ज्यादा सरकार पर भरोसा करते हैं।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!