|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

कांग्रेस का बड़ा दांव: अजय राय की जगह आराधना मिश्रा बनीं यूपी प्रदेश अध्यक्ष, इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया

कांग्रेस हाईकमान ने उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए अजय राय को हटाकर आराधना मिश्रा मोना को प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के इस फैसले से स

NRI Post Hindi Desk · 53 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
कांग्रेस का बड़ा दांव: अजय राय की जगह आराधना मिश्रा बनीं यूपी प्रदेश अध्यक्ष, इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया
📷 NRI Post Hindi Desk

कांग्रेस हाईकमान ने उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए अजय राय को हटाकर आराधना मिश्रा मोना को प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के इस फैसले से साफ संकेत मिल रहा है कि कांग्रेस उत्तरप्रदेश में राजनीतिक-सामाजिक समीकरण साधने की रणनीति के तहत उच्च वर्ग विशेषकर ब्राह्मण समुदाय को अपने साथ लाने का दांव चल रही है। इसी रणनीति के तहत पार्टी ने अल्पसंख्यक समुदाय को भी संदेश देने के लिए मुखर लोकसभा सांसद इमरान मसूद को प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। वहीं अति पिछड़े वर्ग को साधने के लिए देविंदर निषाद तथा आलोक प्रसाद को प्रदेश कांग्रेस का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस ने इन नियुक्तियों के साथ ही समाजवादी पार्टी से चुनावी गठबंधन और सीटों के बंटवारे की रफ्तार देने की शुरुआत कर दी है। पार्टी नेतृत्व ने अपने स्तर पर कराए राजनीतिक आकलन और सर्वेक्षणों के आधार पर संगठन में यह फेरबदल किया है। कांग्रेस का आकलन है कि उत्तरप्रदेश में प्रभावशाली उच्चवर्ग विशेषकर ब्राह्मण समुदाय इस समय भाजपा से नाराज है और विकल्प तलाश रहा है, तथा श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर भी भाजपा-संघ के प्रति जमीनी नाराजगी है। ऐसे में पार्टी को उम्मीद है कि तीन दशक बाद फिर से ब्राह्मण समुदाय को कांग्रेस के साथ लाने का अगले चुनाव में एक बड़ा मौका है, इसलिए आराधना मिश्रा पर दांव लगाया गया है और उनके महिला होने का भी पार्टी को फायदा मिलने की उम्मीद है। मोना के जहां समाजवादी पार्टी से बेहतर रिश्ते हैं वहीं इमरान मसूद और सपा नेतृत्व के बीच काफी समय से तल्खी चल रही है, जिससे साफ है कि कांग्रेस ने गठबंधन की राजनीति के मद्देनजर नरम और गरम दोनों का संतुलन संगठन में रखने की रणनीति अपनायी है। उत्तरप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रदेश संगठन में इन बदलावों को लेकर सोमवार को ही लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी से चर्चा कर ली थी, और प्रदेश की चुनावी टीम तथा जिला स्तर की संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा भी जल्द किए जाने के संकेत हैं। वैसे निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के काम या नेतृत्व पर कोई सवाल नहीं था मगर चुनावी दांव साधने का बड़ा संदेश देने के लिए मोना को नेतृत्व का चेहरा बनाया गया है। आराधना ही नहीं उनके पिता राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के भी सपा से बेहतर रिश्ते रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस नेतृत्व की ओर से अखिलेश यादव से अक्टूबर महीने में ही सीट बंटवारे का समझौता कर लेने का संदेश दिया जा चुका है, ताकि चुनावी तैयारियों में कोई कोताही न रहे। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की 150 सीटों पर दावेदारी के संबंध में कहा गया कि प्रदेश नेताओं का अपना आकलन होता है मगर जमीनी आधार पर आपसी बातचीत से सम्मानजनक संख्या पर सहमति बन जाएगी। उत्तरप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम भी सपा-कांग्रेस के बीच समझौते को लेकर आश्वस्त हैं और उन्होंने कहा कि इसमें संदेह नहीं कि राहुल गांधी तथा अखिलेश यादव के बीच उत्तरप्रदेश में मिलकर चुनाव लड़ने की पूर्ण सहमति है और ऐसे में सीट बंटवारा समझौता सम्मानजनक होगा। कांग्रेस ने अपने कुछ नेताओं को समाजवादी पार्टी और उसके नेतृत्व पर तल्ख टीका-टिप्पणी करने से परहेज करने का निर्देश देते हुए साफ कर दिया है कि विधानसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस का गठबंधन तय है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!