उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी अपने जनाधार को मजबूत करने के लिए लगातार नए चेहरों को जोड़ने में जुटी है। इसी कड़ी में लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी ने दो बड़े चेहरों का स्वागत किया। दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री और समाजसेविका जारा खान तथा उत्तर प्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा ने औपचारिक रूप से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की गरिमामयी उपस्थिति रही और उन्होंने दोनों नेताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य लोगों ने भी पार्टी की सदस्यता ली, जिससे यह आयोजन और भी खास बन गया। कांग्रेस की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, डॉ. राकेश वर्मा वर्ष 2013 बैच के पूर्व आईएएस अधिकारी हैं, जिन्होंने अपनी सेवा से पहले वर्ष 1997 बैच के यूपी पीसीएस अधिकारी के रूप में भी कार्य किया है। वर्ष 2020 में उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी और उसके बाद से वे सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विषयों पर सक्रिय रूप से अपने विचार रखते रहे हैं। वहीं, साउथ की अभिनेत्री जारा खान ने अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वी जोन प्रभारी हसीब खान के माध्यम से पार्टी की सदस्यता हासिल की। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इसे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के बढ़ते प्रभाव का प्रतीक बताया है। कार्यक्रम में पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र गौतम के नेतृत्व में मोहनलालगंज क्षेत्र से आए विकास चंद्र, राम राजकुमार, सुमित कुमार और शैलेंद्र सिंह सहित कई अन्य लोगों ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब खान ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व और उनके विचारों से प्रभावित होकर ही लगातार देशभर से लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि यह कारवां लगातार आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में पार्टी की ताकत और अधिक बढ़ेगी। हसीब खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों और युवाओं के साथ हर कदम पर खड़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि न्याय की तलाश में भटक रहे लोगों और मुकदमा दर्ज न होने से परेशान नागरिकों की आवाज उठाने का काम भी कांग्रेस लगातार करती रहेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि आगामी चुनावों में पार्टी का जनाधार और मजबूत होगा। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक विभाग के चेयरपर्सन सोहेल अख्तर अंसारी, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर अनामिका यादव, विचार विभाग के उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव और शहर अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद शहजाद आलम समेत कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।
कांग्रेस की बढ़ती ताकत: साउथ की अभिनेत्री जारा खान और पूर्व आईएएस राकेश वर्मा ने थामा 'हाथ'
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी अपने जनाधार को मजबूत करने के लिए लगातार नए चेहरों को जोड़ने में जुटी है। इसी कड़ी में लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिस
NRI Post Hindi Desk · 76 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

