उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर लखनऊ से दिल्ली तक समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बड़े नेता गठबंधन की बातें भले ही कर रहे हों, लेकिन जमीन पर सियासी शह-मात का खेल तेज हो गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सीट-शेयरिंग को लेकर जारी अंदरूनी घमासान के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस को लेकर अपनी पूरी रणनीति बदल दी है। सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की ओर से लगातार आ रहे अल्टीमेटम और तीखे बयानों से असहज होने के बजाय अखिलेश यादव की सपा ने अब उन्हें उसी की भाषा में करारा जवाब देने का प्लान तैयार कर लिया है। इसके तहत ही कैराना से सपा सांसद इकरा हसन को फ्रंटफुट पर उतारा गया है। इमरान मसूद लगातार सपा पर हमलावर हैं और अक्टूबर तक सीटें तय करने का अल्टीमेटम दे रहे हैं कि अखिलेश बड़ा दिल दिखाएं वरना कांग्रेस अकेले लड़ेगी। मसूद का हर बयान कांग्रेस की बार्गेनिंग पावर बढ़ाने के लिए सपा पर सीधा हमला माना जा रहा है। सपा ने इसे गंभीरता से लेते हुए प्लान बनाया कि अगर अब भी चुप्पी साधे रखी, तो कांग्रेस पूरे पश्चिम यूपी में उसे कमजोर दिखाने लगेगी। इसके बाद ही सपा ने पश्चिमी यूपी की मुस्लिम चेहरा इकरा हसन को आगे किया, जिन्होंने अब इमरान मसूद के खिलाफ आक्रामक हमले शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सीट शेयरिंग को लेकर हो रही देरी पर सवाल उठाते हुए सपा पर निशाना साधा और कहा कि अखिलेश यादव कितने सक्रिय दिखते हैं, यह मायने नहीं रखता। इमरान मसूद ने कहा कि अगर गठबंधन होना है, तो उसे अंतिम रूप दिया जाना चाहिए, वरना हम अपनी तैयारी खुद करेंगे; न सिर्फ सहारनपुर में बल्कि पूरे प्रदेश में। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बिना आगे नहीं बढ़ा जा सकता, बीजेपी से लड़ने के लिए कांग्रेस जरूरी है। इमरान ने कहा कि बीजेपी के खिलाफ लड़ाई सिर्फ कांग्रेस के साथ ही लड़ी जा सकती है, सिर्फ कांग्रेस ही बीजेपी का मुकाबला कर सकती है। राहुल गांधी का नेतृत्व उन्हें हराने में सक्षम है। ऐसे में गठबंधन को तुरंत अंतिम रूप दें। मुझे नहीं पता कि कौन संपर्क में है, मुझे अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं है; अगर इसे अंतिम रूप नहीं दिया गया, तो जमीनी स्तर पर नुकसान होगा। इमरान मसूद के सवालों का जवाब देने समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन सामने आई हैं। सहारनपुर में इकरा हसन ने जो बोला है, वह सीधा हमला कांग्रेस पार्टी पर है। खासकर गठबंधन को लेकर इकरा हसन ने कांग्रेस को दो-टूक बता दिया है। इकरा हसन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सिर्फ अखिलेश यादव जी एकमात्र ऐसे नेता हैं जो भाजपा को हरा सकते हैं। इकरा ने आगे कहा कि कांग्रेस अगर अकेले लड़ने का मन बना रही है, तो वह उसकी भूल होगी। अकेले लड़कर कांग्रेस कुछ नहीं हासिल कर सकती। गठबंधन रहेगा तो ठीक, लेकिन गठबंधन नहीं हुआ तो जो भी नुकसान होगा, वह सिर्फ कांग्रेस का ही होगा, सपा का नहीं। इमरान मसूद ने कुछ महीने पहले जब यूपी में गठबंधन को लेकर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव दोनों को टारगेट करना शुरू किया था, तब समाजवादी पार्टी की तरफ से राजीव राय ने जवाब दिया था। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने तब इस मामले को तूल देने के बजाय शीर्ष नेताओं के स्तर पर सुलझाने की रणनीति बनाई थी। सपा ने उस समय मुस्लिम वोटों के समीकरण को समझते हुए चुप रहने की रणनीति अपनाई थी। सूत्रों की मानें तो जिस वक्त इमरान मसूद ने अखिलेश यादव के खिलाफ बोलना शुरू किया था, तब राहुल गांधी के बेहद करीबी कांग्रेस के एक बड़े नेता ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से बात की थी और कहा था कि राहुल गांधी जब विदेश से लौटेंगे तो यह मामला सुलझ जाएगा। हालांकि, कई महीने गुजरने के बाद भी जब कांग्रेस पार्टी का हमला समाजवादी पार्टी पर गठबंधन को लेकर नहीं रुका, तो अब समाजवादी पार्टी ने भी कांग्रेस को उसी भाषा में जवाब देने की तैयारी की है। सपा का कोई बड़ा वरिष्ठ नेता या ख
कांग्रेस को लेकर सपा ने बदली रणनीति, इकरा हसन के जरिए इमरान मसूद को उसी भाषा में जवाब
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर लखनऊ से दिल्ली तक समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बड़े नेता गठबंधन की बातें भले ही कर रहे हों, लेकिन जमीन पर सियासी शह-मात का खेल तेज हो गया है। पश्चिमी उत्तर प
NRI Post Hindi Desk · 63 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।



