|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

कांग्रेस में घमासान: हरीश रावत की जनसंवाद यात्रा पर प्रभारी सैलजा ने जताई आपत्ति, कहा- समानांतर कार्यक्रम पार्टी के हित में नहीं

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस में आंतरिक खींचतान एक बार फिर सामने आ गई है। कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी एवं सांसद कुमारी सैलजा ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की जनसंवाद यात्रा पर आपत्ति जताई है। राज्य

NRI Post Hindi Desk · 51 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस में आंतरिक खींचतान एक बार फिर सामने आ गई है। कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी एवं सांसद कुमारी सैलजा ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की जनसंवाद यात्रा पर आपत्ति जताई है। राज्य ब्यूरो के अनुसार, सैलजा ने रावत को पत्र भेजकर यात्रा के संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अथवा स्वयं उनसे चर्चा नहीं किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने पत्र में स्पष्ट किया कि विधानसभा चुनाव से कुछ माह पहले पार्टी में किसी भी तरह का समानांतर कार्यक्रम कांग्रेस के हित में नहीं है। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि हरीश रावत राज्य में यात्रा कर रहे हैं, लेकिन इस बारे में न तो उनसे और न ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष से कोई चर्चा की गई। सैलजा ने हाल में रावत की ओर से दिए गए कुछ बयानों को भी विवादास्पद बताया और कहा कि चुनाव निकट हैं, ऐसे में पार्टी को एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरना होगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में पार्टी को संगठन को मजबूत करने तथा सामूहिक रूप से चुनाव की तैयारी पर ध्यान देना चाहिए, इसलिए अलग से किसी कार्यक्रम का संचालन पार्टी के हित में नहीं होगा। उन्होंने रावत से इन कार्यक्रमों के साथ आगे नहीं बढ़ने को कहा है। गौरतलब है कि रावत की जनसंवाद यात्रा को लेकर प्रदेश कांग्रेस में पहले से ही चर्चाएं चल रही थीं। अब प्रभारी की आपत्ति के बाद पार्टी नेतृत्व और रावत के बीच समन्वय का मुद्दा फिर चर्चा में आ गया है। इससे पहले देहरादून में रामकुमार वालिया के जन्मदिन पर हरीश रावत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुटता का आह्वान किया था। इसके अलावा, हरीश रावत की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं, क्योंकि वे मां की तस्वीर गले में डालकर प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय पहुंचे थे। सैलजा के पत्र से यह साफ हो गया है कि चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में समन्वय और अनुशासन को लेकर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!