कांग्रेस आलाकमान ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई राज्यों के प्रभारियों को बदल दिया है। इसी कड़ी में पार्टी ने भूपेश बघेल को पंजाब राज्य प्रभारी पद से हटाकर असम की जिम्मेदारी सौंप दी है। बताया जा रहा है कि पंजाब कांग्रेस में लगातार जारी अंदरूनी कलह और गुटबाजी के बीच पार्टी ने संगठन को दुरुस्त करने के लिए यह फैसला लिया है। इस संगठनात्मक बदलाव के तहत अब वरिष्ठ नेता सचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने पंजाब और गुजरात जैसे चुनावी राज्यों में महासचिव बदलने के अलावा छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में भी पार्टी प्रभारी बदले हैं। वहीं, रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात का प्रभार देने के साथ कर्नाटक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। सूत्रों का कहना है कि विधानसभा चुनावों से पहले संगठन को मजबूत करने के लिए पंजाब यूनिट में जल्द ही कुछ और बदलाव हो सकते हैं। फिलहाल, गुटबाजी से जूझ रही पंजाब यूनिट में पार्टी बंटी हुई है। एआईसीसी के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से पार्टी पदाधिकारियों को अलग-अलग राज्यों के लिए एआईसीसी महासचिव या प्रभारी के तौर पर नई जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी द्वारा जारी संगठनात्मक लिस्ट के अनुसार, सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद को महाराष्ट्र और पी. वी. मोहन को आंध्र प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। ये सभी नियुक्तियां पार्टी अध्यक्ष के अनुमोदन के बाद तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। संगठनात्मक बदलाव के तहत रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात के महासचिव प्रभारी के साथ-साथ कर्नाटक के महासचिव प्रभारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, पार्टी ने स्पष्ट किया है कि मुकुल वासनिक एआईसीसी के महासचिव के पद पर अपनी सेवाएं पहले की तरह जारी रखेंगे। दरअसल, पंजाब कांग्रेस में पिछले कई महीनों से गहरा आंतरिक कलह और गुटबाजी चल रही थी। मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खेमे और प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के समर्थकों के बीच टकराव था। जुलाई 2026 में आलाकमान ने वड़िंग को प्रदेश अध्यक्ष पद पर बरकरार रखा और चन्नी को कैंपेन कमेटी का अध्यक्ष बनाया, जिसके बाद चन्नी खेमे ने खुलेआम नाराजगी जताई। बैठकों में 'चन्नी जिंदाबाद' और 'बघेल गो बैक' जैसे नारे लगे, धक्का-मुक्की हुई और कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई। भूपेश बघेल कई बार पंजाब दौरे पर गए और दोनों गुटों से बात की, लेकिन कलह थमने का नाम नहीं ले रही थी। इसीलिए पार्टी ने यह बड़ा कदम उठाते हुए नए प्रभारी की नियुक्ति कर पंजाब में संगठन को नई दिशा देने की कोशिश की है। अब देखना यह होगा कि सचिन पायलट के नेतृत्व में पंजाब की गुटबाजी पर कैसे लगाम लगती है और आगामी चुनावों में पार्टी किस रणनीति पर काम करती है।
कांग्रेस में बड़ा सियासी दांव: पंजाब से हटाए गए भूपेश बघेल, सचिन पायलट को मिली कमान
कांग्रेस आलाकमान ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई राज्यों के प्रभारियों को बदल दिया है। इसी कड़ी में पार्टी ने भूपेश बघेल को पंजाब राज्य प्रभारी पद से हटाकर असम की जिम्मेदारी सौंप दी है। बताया जा
NRI Post Hindi Desk · 80 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




