|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

कंगाल पाकिस्तान का बड़ा दांव, तुर्किए से मंगाए घातक ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम

पाकिस्तान के दो प्रमुख एयरबेस पर तुर्किए के सैन्य परिवहन विमानों की लगातार आवाजाही की खबर से हलचल मच गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 19 से 21 अगस्त के बीच तुर्की के कई सी-130 हरक्यूलिस विमान रावलप

NRI Post Hindi Desk · 93 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
कंगाल पाकिस्तान का बड़ा दांव, तुर्किए से मंगाए घातक ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम
📷 NRI Post Hindi Desk

पाकिस्तान के दो प्रमुख एयरबेस पर तुर्किए के सैन्य परिवहन विमानों की लगातार आवाजाही की खबर से हलचल मच गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 19 से 21 अगस्त के बीच तुर्की के कई सी-130 हरक्यूलिस विमान रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस और कराची के मसूर एयरबेस पर उतरे और रवाना हुए। भारतीय खुफिया सूत्रों ने इस गतिविधि को सामान्य से हटकर बताया है, क्योंकि तीन दिनों में इन विमानों ने कई उड़ानें भरीं, जो पूरी तरह से तुर्की और पाकिस्तान के बीच ही रहीं। सूत्रों को आशंका है कि इन विमानों के जरिए पाकिस्तान को बड़ी संख्या में ड्रोन और उनसे जुड़े उपकरणों की खेप पहुंचाई गई है। हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों ने यह भी दावा किया है कि पाकिस्तान को एचक्यू सीरीज की आधुनिक एयर डिफेंस प्रणाली भी मिल सकती है। तुर्किए पाकिस्तान को पहले से ही बायरकटार टीबी2 जैसे ड्रोन सिस्टम उपलब्ध कराता रहा है, जो मध्यम ऊंचाई पर लंबे समय तक उड़ान भरने में सक्षम है और निगरानी तथा हमले दोनों अभियानों में इस्तेमाल होता है। पाकिस्तान अपनी मानवरहित हवाई क्षमता को तेजी से बढ़ाना चाहता है और लंबे समय से लॉइटरिंग म्यूनिशन सिस्टम हासिल करने में रुचि दिखाता रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की और पाकिस्तान के बीच रक्षा सहयोग लगातार गहरा रहा है और इसी के तहत नए सैन्य उपकरणों की खरीद की संभावना जताई जा रही है। खबरों में सऊदी अरब से जुड़े रक्षा सहयोग का भी जिक्र किया गया है। पाकिस्तान इस समय गंभीर आर्थिक दबाव झेल रहा है, फिर भी उसकी सैन्य खरीद जारी रहने की खबरें सामने आ रही हैं, और सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर द्वारा इसे तेजी से आगे बढ़ाए जाने की बात कही जा रही है। गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी पाकिस्तान ने तुर्किए निर्मित ड्रोन का इस्तेमाल किया था, हालांकि भारत की वायु रक्षा प्रणाली के सामने उसे सफलता नहीं मिली थी। अब पाकिस्तान बेहतर और एडवांस ड्रोन सिस्टम के लिए एक बार फिर तुर्किए पर निर्भर दिख रहा है। दोनों देश अब नए सौदों के साथ अपनी सैन्य ड्रोन क्षमताओं को दोबारा मजबूत करने की कोशिश में हैं। यदि यह संभावित आपूर्ति सही साबित होती है, तो इससे क्षेत्र में सैन्य संतुलन पर असर पड़ सकता है। हालांकि, पाकिस्तान और तुर्की की ओर से अभी तक कोई स्पष्ट आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है, इसलिए फिलहाल इसे खुफिया सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित जानकारी के तौर पर ही देखा जा रहा है। अगर यह सच है, तो पाकिस्तान की हवाई रक्षा और हमला करने की क्षमता में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी हो सकती है, जो पूरे क्षेत्र के लिए चिंता का विषय होगा।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!