जापान में चल रहे एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। इस ऐतिहासिक जीत का जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है, लेकिन ग्वालियर में खुशी कुछ खास है क्योंकि गोल्ड जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा ग्वालियर की बेटी इशिका चौधरी भी बनीं। इशिका की इस उपलब्धि पर उनके घर में जमकर जश्न मनाया गया, मिठाइयां बांटी गईं और आतिशबाजी की गई। परिवार ने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी और जीत का जश्न मनाया। महज 11 साल की उम्र में हॉकी स्टिक थामने वाली इशिका चौधरी ने अपनी मेहनत और जुनून के दम पर ग्वालियर से लेकर पूरे देश तक अपनी पहचान बनाई है। इशिका की मां गायत्री चौधरी कहती हैं कि परिवार की खुशी सिर्फ गोल्ड मेडल तक सीमित नहीं है, अब इशिका के सामने अगला लक्ष्य ओलंपिक है। परिवार को उम्मीद है कि जिस तरह उन्होंने एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया, उसी तरह आने वाले समय में ओलंपिक में भी देश के लिए शानदार प्रदर्शन करेंगी। स्थानीय हॉकी कोच अविनाश भटनागर ने बताया कि ग्वालियर-चंबल में बेटियों को लेकर सोच अब बदल रही है। कभी बेटियों की शादी को ही प्राथमिकता माना जाता था, लेकिन आज परिवार बेटियों को पढ़ा रहे हैं और उन्हें खेल के मैदान में आगे बढ़ा रहे हैं। इशिका की कहानी इसी बदलती सोच की मिसाल है। इशिका की कामयाबी के बीच परिवार की एक मजेदार कहानी भी है। इशिका की मौसी गिरिजा तिवारी बताती हैं कि बचपन में घर में सभी उन्हें प्यार से कछुआ कहते थे, लेकिन आज यही कछुआ अपनी मेहनत से रेस जीत चुका है और भारत के लिए गोल्ड लेकर आया है। ग्वालियर की इस बेटी ने एशियन गेम्स के गोल्ड के साथ अपने परिवार को जश्न का मौका दिया है और घर से लेकर हॉकी मैदान तक इशिका की इस उपलब्धि की चर्चा हो रही है। अब परिवार की जुबां पर एक ही सपना है कि एशियन गेम्स का गोल्ड जीत चुकी इशिका का अगला मिशन ओलंपिक हो।
कछुआ ने जीती रेस: ग्वालियर की इशिका बनीं गोल्ड मेडल विजेता, परिवार में जश्न
जापान में चल रहे एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। इस ऐतिहासिक जीत का जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है, लेकिन ग्वालियर में खुशी कुछ खास है क
NRI Post Hindi Desk · 53 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।



