|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

कोटकपूरा गोलीकांड: सुखबीर बादल चंडीगढ़ अदालत में पेश, हाईकोर्ट के आदेश के बाद मामले की सुनवाई शुरू

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल 11 साल पुराने बहुचर्चित कोटकपूरा गोलीकांड मामले में वीरवार को चंडीगढ़ जिला अदालत में पेश हुए। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद यह मामला चंडीगढ़ की

NRI Post Hindi Desk · 82 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
कोटकपूरा गोलीकांड: सुखबीर बादल चंडीगढ़ अदालत में पेश, हाईकोर्ट के आदेश के बाद मामले की सुनवाई शुरू
📷 NRI Post Hindi Desk

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल 11 साल पुराने बहुचर्चित कोटकपूरा गोलीकांड मामले में वीरवार को चंडीगढ़ जिला अदालत में पेश हुए। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद यह मामला चंडीगढ़ की अदालत में स्थानांतरित किया गया है, जहां उन्होंने औपचारिक रूप से अपनी हाजिरी लगाई। सूत्रों के अनुसार, सुखबीर बादल हाल ही में अदालत से अनुमति लेकर विदेश गए थे और वापसी के बाद उन्होंने अदालत के समक्ष उपस्थित होकर नियमानुसार प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान उनके वकील राजेश कुमार राय भी अदालत परिसर में मौजूद रहे। गौरतलब है कि 14 अक्टूबर 2015 को फरीदकोट जिले के बरगाड़ी में हुए बेअदबी कांड के विरोध में कोटकपूरा और बहिबल कलां में लोगों ने प्रदर्शन किया था। इसी दौरान पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में बहिबल कलां में सरावां गांव के गुरजीत सिंह और नियामीवाला गांव के कृष्ण भगवान सिंह की मौत हो गई थी, जबकि कोटकपूरा में कई प्रदर्शनकारी घायल हुए थे। इस मामले में फरवरी 2023 में एडीजीपी एलके यादव की जांच टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और छह पुलिस अधिकारियों सहित अन्य आरोपितों के खिलाफ चालान पेश किया था। उस समय डीजीपी रहे सुमेध सिंह सैनी का नाम भी आरोप पत्र में शामिल था। हालांकि, प्रकाश सिंह बादल के निधन के बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही समाप्त कर दी गई थी। अब यह मामला चंडीगढ़ अदालत में विचाराधीन है, जहां सुखबीर बादल की उपस्थिति दर्ज की गई है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए तारीख तय करते हुए आगे की कार्यवाही का निर्देश दिया है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!