महिलाओं की शिक्षा से जुड़ी पुरानी और दकियानूसी मानसिकता की जड़ें 19वीं सदी से जुड़ी हुई हैं, जब आज के विकसित कहे जाने वाले ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देशों में महिलाओं को किसी भी बौद्धिक गतिविधि के लिए कमजोर माना जाता था। उस दौर में यह माना जाता था कि महिलाएं शारीरिक और मानसिक रूप से पढ़ने के लिए कमजोर होती हैं और अगर वे पढ़ाई-लिखाई करती हैं तो उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि उस समय की मेडिकल थ्योरी तो यहां तक दावा करती थी कि औरतों का ज्यादा पढ़ाई-लिखाई करना उनके नर्वस सिस्टम को प्रभावित करता है और पढ़ने से नर्वस सिस्टम ज्यादा थकने के साथ ही डैमेज तक हो सकता है। ऐसी धारणा प्रचलित थी कि इससे महिलाओं की प्रजनन क्षमता को भी काफी नुकसान पहुंचता है, यानी सरल शब्दों में मोटे तौर पर महिलाओं का शिक्षित होना एक बीमारी बना दिया गया था। उस दौर में महिलाओं के उपन्यासों को पढ़ने पर भी रोक थी, यह तर्क देते हुए कि इससे उनकी भावनाएं भड़क जाती हैं और आलस बढ़ता है, इतना ही नहीं नॉवल्स पढ़ने से उनका दिमाग खराब होता है, यह भी खूब प्रचलित था। पढ़ने से नर्वस सिस्टम की सिर्फ बीमारी के बारे में बताने के साथ ही इसके इलाज का सुझाव भी दिया गया, जिसमें अमेरिकी चिकित्सक एस. वेअर मिचेल ने महिलाओं को नर्वस डिसऑर्डर ठीक करने के लिए अच्छे से आराम और एकांतवास की सलाह दी थी। इसका सीधा सा मतलब था कि कोई पढ़ाई-लिखाई या बौद्धिक गतिविधि नहीं करनी, केवल आराम करना है, और इसका संदेश एकदम साफ था कि महिलाओं को शिक्षा से दूर रखना था, जिसके लिए मेडिकल साइंस और हेल्थ का झूठा बहाना भी दिया गया। आज भी समाज में महिलाओं को ऐसे वर्ग के रूप में देखा जाता है, जिसमें दिमाग कम होता है, और यह मानसिकता लोगों में कुछ इस तरह घर कर चुकी है कि इसे उखाड़ फेंकने में अभी भी कई दशक लगेंगे। इस ऐतिहासिक तथ्य को जानना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि यह दिखाता है कि किस तरह झूठे वैज्ञानिक और चिकित्सकीय तर्कों का इस्तेमाल महिलाओं को शिक्षा से वंचित रखने के लिए किया गया था, और आज भी उसी सोच के अवशेष समाज में मौजूद हैं।
किताब पढ़ना था बीमारी, आराम था इलाज! महिलाओं की शिक्षा रोकने वाली सोच की चौंकाने वाली कहानी
महिलाओं की शिक्षा से जुड़ी पुरानी और दकियानूसी मानसिकता की जड़ें 19वीं सदी से जुड़ी हुई हैं, जब आज के विकसित कहे जाने वाले ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देशों में महिलाओं को किसी भी बौद्धिक गतिविधि के लिए क
NRI Post Hindi Desk · 73 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





